आपने बंधेज की साड़ी तो देखी होगी लेकिन क्या आपने बंधेज से तैयार कुर्ती सेट देखा है? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको भीड़ से हटकर और ऐसे यूनिक आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं और यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बंधेज कुर्ती प्लाजो सेट की। इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेगी और एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय यह ड्रेस आपके लुक को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
बंधेज कुर्ती सेट डिजाइन
अगर आप भी भीड़ से हटकर और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह फ्लोरल प्रिंट सिल्क शिफॉन बंधेज कुर्ती सेट ट्राई कर सकती हैं। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर की मदद से बनवा सकती हैं। कुर्ती को आप हेल्टर नेक डिजाइन के साथ तैयार कर सकती हैं। यह बंधेज कुर्ती सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे अपने घर के फंक्शन से लेकर दोस्त की शादी में भी पहनकर जा सकती हैं।
ग्रीन बांधनी प्रिंटेड मिरर वर्क ए लाइन कुर्ती सेट
अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप यह ग्रीन बांधनी प्रिंटेड मिरर वर्क ए लाइन कुर्ती सेट ट्राई कर सकती है। इसे आप अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह कुर्ती सेट न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि आप इसे पहनकर कंफर्टेबल भी महसूस करेगी। इस कुर्ती सेट के साथ आप लटकन वाले झुमके और अपने बालों को कर्ली कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:ट्रेडिशनल बंधेज सूट के अनोखे डिजाइन! रक्षाबंधन पर पहनने के लिए हैं परफेक्ट ऑप्शन
ग्रीन बंधेज प्रिंटेड सिल्क शिफॉन कुर्ती सेट
यही नहीं आप अपने घर के फंक्शन में या फिर अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में यह डार्क ग्रीन बंधेज प्रिंटेड सिल्क शिफॉन कुर्ती सूट पहन सकती हैं। आप इस कुर्ती सेट को बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो मैचिंग एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल में मिड पार्ट ओपन हेयर रख सकती हैं, यह आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
स्काई ब्लू बंधेज कुर्ती सेट
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने की लिए आप यह स्काई ब्लू बंधेज कुर्ती सेट भी ट्राई कर सकती है। इसे पहन कर ना सिर्फ खूबसूरत दिख सकती हैं, बल्कि यह आपको भीड़ से हटकर और यूनिक लुक देने में भी काफी मदद करेगा। आप इस कुर्ती सूट के साथ मैचिंग ज्वैलरी सेट और गुथी हुई चोटी बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहें तो इस सूट के साथ दुपट्टा भी शामिल कर सकती है। अब इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra/Thread & Button/PANIT/Sangria
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों