Latest Jewellery Designs: खूब चलन में है जानवरों के डिजाइन वाली ये ज्वेलरी, आपको देंगी मॉडर्न लुक

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने लुक को कई तरह से कस्टमाइज करना पसंद करते हैं। ज्यादातर इसके लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रही चीजों को ही स्टाइल करना पसंद करते हैं। लेटेस्ट फैशन की बात करें तो आजकल ज्वेलरी में जानवरों के डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
किसी भी लुक को कम्प्लीट करने के लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं जानवरों के डिजाइन में बनी कुछ ज्वेलरी सेट्स। साथ ही, बताएंगे इन स्टाइलिश ज्वेलरी को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
स्टाइलिश रिंग और इयररिंग डिजाइंस
इन सब में आपको ज्यादातर स्टेटमेंट रिंग और रोजाना पहनने से लेकर फैंसी डिजाइन के इयररिंग्स देखने को मिल जाएंगे। जानवरों के अलावा आपको चिड़िया-तोते के डिजाइन में भी काफी वेरायटी देखने को मिल जाएगी। वहीं रोजाना के लिए एंटीक तथा बीड्स डिजाइन की बोहो और कलरफुल ज्वेलरी आजकल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Ram Sita Jewellery Designs: आपका मन भी मोह लेंगे सिया-राम ज्वेलरी का ये लेटेस्ट कलेक्शन, देखें नए डिजाइंस
ट्रेडिशनल नेकलेस सेट
अगर आप सिल्क साड़ी पहन रही हैं और टेम्पल ज्वेलरी की तरह दिखने वाले ज्वेलरी सेट को पहनना चाहती हैं तो इस तरह के गोल्डन कलर वाले नेकलेस और इयररिंग्स को पहन सकती हैं। इस तरह के नेकलेस में आपको पीकॉक डिजाइन या हाथी के आकार में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह का लुक आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस
मॉडर्न नेकलेस सेट
मॉडर्न स्टाइल की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के स्टोन में आप अपनी पसंद के जानवर का चित्र लगवा सकती हैं। वहीं आस-पास बॉर्डर के लिए डायमंड भी लगवा सकती हैं। आमतौर पर इस तरह की ज्वेलरी आपको आर्टिफिशियल में भी देखने को मिल जाएगी। आप चाहें तो इस तरह का डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन आप खुद कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
अगर आपको ये स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइन और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: amazon,opaltouch,kuberbox,jewelemarket
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।