इफ्तार पार्टी में छा जाने के लिए वियर करें ये स्टाइलिश अनारकली सूट, देखें डिजाइंस

अगर आप ईद के मौके पर स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-03-08, 18:31 IST
anarkali suit

रमजान का महीना शुरू हो गया है और 1 महीने तक चलने वाले इस रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ये रोजे रखते हैं। वहीं इस रोजे रखने के दौरान इफ्तार पार्टी होती हैं। इस इफ्तार पार्टी में सभी खास लोग शामिल होते हैं और रोजा को पूरा करते हैं। वहीं इस खास मौके पर सभी लोग खूबसूरत नजर आते हैं और अगर आप इस खास मौके पर स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको स्टाइलिश अनारकली सूट दिखा रहे हैं साथ ही, इन्हें स्टाइल करने की टिप्स भी बता रहे हैं। यह सूट इफ्तार पार्टी में छा जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है और इस पार्टी में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आएगा।

एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट

anarkali suit (28)

इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी वर्क में इस तरह के अनारकली सूट आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे। इस तरह का सूट आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस सूट के साथ आप सिंपल मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, फुटवियर में स्टाइलिश फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड अनारकली सूट

anarkali suit (29)

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं कि आप भीड़ से अलग नजर आए तो आप इस तरह के प्रिंटेड अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह का सूट आपको कई सरे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ 1,000 से 2,000 रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाएगा।

इस सूट के साथ आप जूती और झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

anarkali suit (30)

अगर आप डार्क कलर में कुछ पहनने का कुछ सोच रही है तो आप स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह के अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह सूट में आपका लुक सबसे अलग और सुंदर नजर आएगा।

सिल्क अनारकली सूट

anarkali suit (31)

इफ्तार पार्टी में खूबसूरत नजर आने के लिए आप इस तरह का सिल्क अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। यह सूट चंदेरी सिल्क में है और इस सूट में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है और इस सूट को आप 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इस सूट के साथ आप चोकर और फुटवियर में आप हील्स स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- एलिगेंट लुक के लिए पहनें इस तरह के फ्लेयर्ड अनारकली सूट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-myntra/amozon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।