Anarkali Suit Designs: ईद के जश्न में चार चांद लगाएंगे यह खूबसूरत डिजाइंस वाले अनारकली सूट

ईद का त्यौहार आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं एक ऐसा आउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं जिसमें वो खूबसूरत नजर आए। वहीं अगर आप भी किसी ईद के जश्न में शामिल हो रही हैं और इस खास मौके पर ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो आप ये अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट दिखा रहे हैं साथ ही, इन्हें स्टाइल करने की टिप्स भी बता रहे हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट
-1742221273871.jpg)
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है और पीच कलर में है। इस तरह के सूट में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी और इस तरह के सूट को आप कई सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन के साथ 2,000 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही, फुटवियर में फ्लैट्स वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इफ्तार पार्टी में छा जाने के लिए वियर करें ये स्टाइलिश अनारकली सूट, देखें डिजाइंस
-1742221294039.jpg)
एम्ब्रॉयडरी वर्क में आप इस तरह का सूट स्टाइल कर सकती हैं और यह सूट ईद के जश्न के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस सूट को आप 2,000 रुपये में खरीदकर ईद मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
मिरर वर्क अनारकली सूट
-1742221322978.jpg)
स्टाइलिश और न्यू लुक के लिए आप इस तरह का मिरर वर्क अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत मिरर वर्क किया हुआ है। साथ ही, ये सूट डबल कलर शेड में है। इस तरह में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है और इसे आप 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप आप चोकर या सिंपल-सा कोई नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अदिति राव से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, इन एक्ट्रेस से लें ब्लैक अनारकली सूट आइडिया
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-fabanza
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।