Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

ऑफिस में भी दिखेंगी सबसे अलग, ट्राई करें अनारकली सूट के ये क्लासी और सिंपल डिजाइंस

अगर आप ऑफिस में नया लुक चाहती हैं, तो आप अनारकली सूट पहन सकती हैं। इस सूट में आपका लुक सुंदर और सबसे अलग नजर आएगा।
Updated:- 2025-07-09, 16:03 IST
anarkali suit designs

ऑफिस जाने के दौरान महिलाएं ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं, साथ ही, यह भी चाहती हैं कि वे जिस तरह का आउटफिट स्टाइल करें, उसमें कम्फर्टेबल भी रहें। वहीं, अगर ऑफिस में सलवार-कमीज या वेस्टर्न फॉर्मल्स के अलावा कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं, तो आप अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ क्लासी और सिंपल डिजाइंस वाले अनारकली सूट दिखा रहे हैं। ये सूट ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं। इन सूट में जहां आपका लुक बेहद ही खूबसूरत लगेगा, वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

हम आपको 3 सिंपल डिजाइन वाले अनारकली सूट दिखा रहे हैं। इस तरह के सूट में जहां आपका लुक अच्छा लगेगा, वहीं ऑफिस में आपका लुक स्टाइलिश भी नजर आएगा।

सीक्विन वर्क अनारकली सूट

अपने लुक को अट्रैक्टिव टच देने के लिए आप इस तरह के सेक्विन वर्क अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में आपका लुक सबसे अलग और सुंदर लगेगा। मार्केट में आपको ये सूट आसानी से मिल जाएंगे और इन्हें आप 1000 रुपये से कम कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

anarkali suit designs (31)

इस सूट के साथ आप पर्ल वर्क इयररिंग्स स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

एम्बेलिश्ड वर्क अनारकली सूट

सुंदर और अलग नजर आने के लिए आप इस तरह का एम्बेलिश्ड वर्क अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। यह अनारकली सूट एम्बेलिश्ड वर्क में है और अंगरखा स्टाइल में है। यह सूट आपको कई सारे पैटर्न और कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा, जिन्हें आप 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

anarkali suit designs (32)

इस सूट के साथ आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं और फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।

ज्योमेट्रिक प्रिंटेड अनारकली सूट

सिंपल और क्लासी डिजाइंस में आप इस तरह के ज्योमेट्रिक प्रिंटेड अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। यह सूट ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट है। इस सूट में आपका लुक जहां अच्छा लगेगा, वहीं आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। यह सूट आपको कई सारे पैटर्न में मिल जाएंगे, जिन्हें आप 1,500 से 3,000 रुपये में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

anarkali suit designs (33)

इस सूट के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं और फुटवियर में आप फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।

इस तरह के अनारकली सूट ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं, और इन सूट्स को स्टाइल करने के बाद आप जहाँ कम्फर्टेबल रहेंगी, वहीं आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इन 3 अनारकली सूट के डिजाइंस करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra,aachho

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।