ज्वेलरी में ईयर रिंग्स की शौक़ीन है आलिया भट्ट, उनके पर्सनल स्टाइल के बारे में जानिए

करण जौहर की फिल्म कलंक में आलिया भट्ट पहली बार एक ऐसे लुक में नज़र आ रही हैं, जैसा लुक उन्होंने इससे पहले किसी फ़िल्म के लिए नहीं अपनाया है। वह इस फ़िल्म में हैवी ज्वेलरी और हैवी लहंगे वाले ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में आलिया भट्ट ने हमसे बातचीत के दौरान अपने पर्सनल स्टाइल के बारे में बात की।
आलिया ने कहा कि उन्हें आम दिनों में इतनी हैवी ज्वेलरी पहनने की आदत नहीं हैं, वह तो जींस टीशर्ट वाली लड़की हैं और आम दिनों में उन्हें वैसे ही लुक में रहना पसंद है।
इसे जरूर पढ़ें: Fat to Fit: पटाखा गुड्डी आलिया भट्ट ने इस तरह कम किया अपना मोटापा
घर के इस लुक में सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती हैं आलिया
कभी कभी जब शादियों में जाती हैं तो आलिया ट्रेडिशनल लुक कैरी करना पसंद करती हैं। आलिया ने कहा कि मुझे खुद पर कैज्युअल चीजें ही पसंद आती हैं। और इससे भी ज्यादा मुझे अपने घर वाला लुक ज्यादा अच्छा लगता है। मैं जब भी घर पर रहती हूं तो पायजामा और टी शर्ट में ही रहती हूं, यह मेरे लिए सुपर कम्फर्टेबल होता है। दूसरी तरफ कलंक में मुझे ग्रेसफुल होकर चलना था, जबकि रियल लाइफ में मैं बिंदास होकर चलती हूं। मुझे पैर पटक-पटक कर चलना पसंद हैं।
आलिया ने यह भी बताया कि वह जब भी वो ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं तो अपने डिजायनर को कहती हैं कि लहंगा वज़नदार न हो क्योंकि फिर उन्हें उसे कैरी करने में थोड़ी मुश्किलें होती हैं। आलिया ने यह भी बताया कि कलंक में उनके लहंगे का वज़न अधिक था तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा को कह कर उसका वजन कम करने को कहा था।
ज्वेलरी में ईयर रिंग्स की शौक़ीन है आलिया लेकिन ओवर ऑब्सेसिव नहीं हैं
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें व्यक्तिगत तौर पर हैवी ज्वेलरी रखने का या पहनने का शौक रहा है? क्या उनके पास वैसे कोई कलेक्शन हैं? इस पर आलिया कहती हैं कि उनके पास हैवी ज्वेलरी का बहुत बड़ा कलेक्शन नहीं है। उन्हें कभी-कभी इसे पहनना पसंद है। आलिया कहती हैं कि वह ज्वेलरी में ईयर रिंग की बहुत शौक़ीन हैं और कुछ कलेक्शन उनके पास हैं। हां, मगर वह ओवर ऑब्सेसिव नहीं हैं जेवेलरी को लेकर। वेस्टर्न लुक के साथ भी वह ज्यादा एसेसरीज़ नहीं पहनती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट की स्किन से लेकर हेयर तक सारे ब्यूटी सीक्रेट्स जानिए
बता दें कि आलिया ने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि माधुरी दीक्षित के साथ आलिया की सेट पर खूब बांडिंग हुई और दोनों किटो डायट के बारे में काफी बातचीत करती थीं। कलंक में अपने गाने परदेसिया के लिए दोनों ही कीटो डायट पर थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।