आलिया भट्ट की शरारा साड़ी है लेटेस्ट फैशन ट्रेंड, आप भी करें ट्राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट यंग लेडीज के लिए फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। वह एथनिक लुक में हों या फिर वेस्टर्न लुक आलिया हमेशा ही स्टाइलिश नजर आती हैं। वैसे आजकल आलिया का एथनिक लुक काफी पॉपुलर हो रहा है। दरअसल, आलिया कुछ दिन पहले अपनी दोस्त देविका की शादी में शामिल होने दिल्ली आईं थीं।
शादी के हर फंक्शन में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था मगर, सबसे ज्यादा आलिया का वेडिंग लुक पसंद किया गया था। आलिया ने अपनी दोस्त की वेडिंग पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किया हुआ ब्लू रंग की शरारा साड़ी पहनी थी। जी हां, आपने शरारा तो देखा होगा मगर, जब से आलिया ने शरारा साड़ी पहनी है वह फैशन के गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी है। साथ, ही शादी के फंक्शन में शरारा साड़ी एक नया ऑप्शन बन कर हाइलाइट हो रही है।
आलिया ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई शरारा साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। चलिए हम आपको बतातें हैं कि शरारा साड़ी को आप कैसे ड्रैप करेंगी।
कैसे करें ड्रैप
शादी के फंक्शन में कुछ डिफ्रेंट दिखना चाहती हैं और लहंगे व अनारकली से बोर हो चुकी हैं तो आप आलिया भट्ट की तरह शरारा साड़ी पहन सकती हैं। आलिया ने ब्लू कलर के शरारे को ब्लाउज के साथ पहना था। ब्लाउज भी सेम कलर का था। इसके साथ जो दुपट्टा पहना था वह भी ब्लू कलर का था। आलिया ने दुपट्टे को साड़ी की तरह शरारे पर ड्रैप किया था। जिसे देख कर लग रहा था कि उन्होंने साड़ी पहनी है। आप चाहें तो अलग-अलग तरह से भी दुपट्टे को ड्रैप करके शरारे को साड़ी लुक दे सकती हैं। वैसे आलिया की तरह बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस भी शरारा साड़ी लुक में नजर आ चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को फिटनेस फ्रीक कहा जाता है। मगर, फिटनेस के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी फैशन फ्रीक भी हैं। खासतौर पर साड़ी ड्रैपिंग के डिफ्रेंट स्टाइल में शिल्पा को कई बार देखा जा चुका है। शिल्पा शेट्टी बीते दिनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शरारा साड़ी पहनी थी। बेज कलर की शरारा साड़ी में शिल्पा शेट्टी बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। शिल्पा ने शरारा साड़ी को बेहद अलग तरह से ड्रैप किया हुआ था। शिल्पा ने ट्यूब टॉप के साथ शरारा पहना था। दुपट्टे को शिल्पा ने साड़ी स्टाइल में लिया था और साथ ही वेस्ट बेल्ट पहन रखी थीं। आप भी शिल्पा के इस लुक को ट्राय कर सकती हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने कुछ दिन पहले एक ईवेंट में आलिया की तरह ही शरारा साड़ी पहनी थी। हां, आलिया ने जहां रॉयल ब्लू कलर की शरारा साड़ी पहनी थीं कैटरीना ब्लड रेड कलर की शरारा साड़ी में नजर आईं थीं। कैटरीना की शरारा साड़ी को भी फैशन डिजानर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वैसे सोशल मीडिया में इसे फैशन फेस ऑफ कहा जा रहा है। मगर, कैटरीना भी शरारा साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
अगर आप भी इस बार शादी में कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो आप भी आलिया, कैटरीना और शिल्पा की तरह शरारा साड़ी को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।