herzindagi
image

Alaya F Lehenga Designs: एक्ट्रेस के लहंगा लुक को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी है कि आप उनके स्टाइल के तरीके को फॉलो करें। ऐसा इसलिए ताकि आपका लुक भी परफेक्ट नजर आए।
Editorial
Updated:- 2024-09-19, 13:48 IST

Lehenga Designs: बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन हर बार समझ नहीं आता है कि कौन सी एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। अगर आप लहंगा लुक के लिए एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अलाया एफ के लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। चलिए आपको भी दिखाते हैं लहंगा लुक और बताते हैं कैसे आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं।

फिशटेल स्कर्ट लहंगा करें स्टाइल

Fishtail lehenga designs

अगर आपको स्टाइलिश लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप फिशटेल स्कर्ट लहंगा वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगा पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। आप भी अलाया की तरह इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इसमें पर्ल का काम किया गया है। इससे यह लहंगा और भी सुंदर लग रहा है। साथ ही इसके साथ दुपट्टे को सिंपल रखा गया है। इस पूरे आउटफिट को निकिता गुजराल (Nitika Gujral) ने डिजाइन किया है। आप भी फैब्रिक लेकर इसे डिजाइन करा सकती हैं। इसमें आपका लुक परफेक्ट लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। रेडीमेड खरीदने पर यह आपको बहुत ज्यादा रेट में मिलेगा।

अलाया का लहंगा लुक

Alaya Lehenga designs

अगर आपको शादी में पहनने के लिए लहंगा खरीदना है, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने हैवी वर्क वाले लहंगे को स्टाइल किया है। इसमें बॉर्डर वर्क के लिए पर्ल को लगाया गया है। वहीं इसमें पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसे बिल्कुल रॉयल लुक दिया गया है। इस तरह के लहंगे को आप भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आएंगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: बहन की शादी में बेस्ट दिखने के लिए सारा तेंदुलकर के पहनें लहंगे आएंगे काम, देखें डिजाइंस और करें री-क्रिएट

अलाया का सीक्वेंस वर्क लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alaya F (@alayaf)

अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो इसके लिए आप अलाया का लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को थ्रेड वर्क, सीक्वेंस और बीड्स एम्ब्राइडरी के साथ डिजाइन किया है। आप भी ऐसे ही फैब्रिक को खरीदकर अपने लिए लहंगा डिजाइन करा सकती हैं। इसमें आपकी तस्वीरें भी अच्छी आएंगी। इसके साथ आप नेट का दुपट्टा स्टाइल करें। साथ में सिंपल ज्वेलरी को वियर करें।

इसे भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Lehenga Look: ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तमन्ना भाटिया, आप भी लुक को ऐसे करें रीक्रिएट 

इस तरह के लहंगे के आप भी अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। साथ ही, इससे अपने लुक को अलग तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको भी लहंगे के डिजाइन आइडिया के बारे में पता चल जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।