अकाश अंबानी और श्लोका मेहका की प्री इंगेजमेंट पार्टी शानदार रही। नीता अंबानी ने इस खास मौके पर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर ब्राइडल लहंगा पहना। दुल्हे की मां को किस तरह से दिखना चाहिए ये फैशन टिप्स आपको नीता अंबानी से जरुर लेने चाहिए। नीता अंबानी इस लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थी उन्होंने गले में 5 लड़ियों वाला कुंदन का हार भी पहना था। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने डांस भी किया। जिसका वीडियो हम आपको साथ शेयर कर रहे हैं।
नीता अंबानी अपनी अपने बेटी की शादी के खबर के काफी खुश हैं। एक तो नीता अंबानी बेहद खूबसूरत हैं और जब उन्होंने ये गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहना तो वो इसमें किसी ब्राइडल से कम नहीं लग रही थी। नीता अंबानी ने ना सिर्फ हैवी लहंगा पहना था बल्कि हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी थी।
नीता अंबानी की डांस परफोर्मेंस से पहले पार्टी के अंदर ईशा अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोका मेहता का स्वागत किया। पानी को लोटा भरकर उनकी नज़र उतारी। ये गुजराती रस्म है जो बहनें अपने भाई और भाभी की नज़र उतारने के लिए करती हैं। इस वीडियो में ईशा इसी गुजराती रस्म को निभा रही हैं जिसके बाद श्लोका ने ईशा अंबानी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया और फिर ईशा अंबानी नेे अपनी होने वाली भाभी श्लोका मेहता को गले लगा लिया।
नीता अंबानी अपने बेटी के साथ ही खड़ी थी और उसे सब बता रही थी कि कब क्या करना है। ईशा अंबानी ने अपनी भाभी और भाई के साथ खूब मज़ाक किया और रस्म हंसते हंसते निभाई।
ईशा अंबानी ने अभी भाई की प्री इंगेजमेंट पार्टी के खास मौके पर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर ब्लश पिंक लहंगा ही पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड का चोकर नेकलेस पहन था जिसके साथ उन्होंने मैचिंग के इयररिंग और मांग टीका भी पहन रखा था। इतना ही नहीं ईशा अंबानी ने भी गले में एक छोटा डिज़ाइनर लड़ियों वाला हार भी पहना था।
ईशा अंबानी की शादी भी पक्की हो चुकी है आनन्द पीरामल के साथ ईशा अंबानी भी इसी साल शादी के फेरे लेने वाली हैं लेकिन ईशा से पहले उनके जुड़वा भाई आकाश अंबानी की शादी होगी। अंबानी फैमिली में पहले बहू का स्वागत किया जाएगा और फिर बाद में बेटी की बिदाई होगी।
श्लोका मेहता अपनी प्री इंगेजमेंट पार्टी में फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर लहंगा पहनकर आई थी। श्लोका का हेयरस्टाइल भी सिंपल ही रखा गया था लेकिन बालों को हल्का सा आगे से पीछे की तरफ ले जाकर पिन किया गया था जिस पर फैंसी क्लिप लगा था। श्लोका मेहता ने भी डायमंड की ज्वेलरी ही पहनी थी।
अकाश अंबानी ने शेरवानी पहनी थी और श्लोका ने अपनी प्री इंगेजमेंट पार्टी के लिए ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था। हाथों में मेहंदी लगाए और खूबसूरत जेव्लरी पहनें श्लोका आकाश अंबानी के साथ काफी खुश नज़र आ रही थी। पार्टी के अंदर श्लोका आकाश के साथ इस तरह के बैठी थी। श्लोका और आकाश ने पार्टी में एक दूसरे का हाथ थाम रखा था।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के रिश्ते बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से भी काफी अच्छे हैं। यही वहज है कि मशहूर सिंगर कम्पोज़र शंकर साहनी से लेकर शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर, करन जौहर, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई स्टार्स भी अंबानी के घर पार्टी में पहुंचे। नीता अंबानी ने अपने सभी गेस्ट के साथ मुलाकात की और पिक्चर्स भी क्लिक करवायी।
नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की सगाई से पहले हुई पार्टी में गोल्डन और रेड कलर का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। लहंगे के साथ नीता अंबानी ने जिस तरह की ज्वेलरी पहनी थी उसे देखकर सब देखते ही रह गए। नीता अंबानी ने मांग में टीका पहनने से लेकर नाक में नथ कानों में झुमके कुंदन से बना 5 लड़िया रानी हार, डायमंड का हाथ फूल जैसा हर ट्रेडिशनल गहना पहना था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।