अदिति राव हैदरी के यह आउटफिट कॉकटेल पार्टी के लिए हैं एकदम परफेक्ट

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वैसे पिछले साल अदिति की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन इस साल अदिति की बैक टू बैक कई फिल्में परदे पर नजर आएंगी। वैसे अदिति अगर अपनी एक्टिंग के अलावा किसी चीज के लिए जानी जाती हैं, तो वह है उनका स्टाइल। उनका स्टाइल यंग गर्ल्स को काफी इंस्पायर करता है। वैसे अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट लुक शेयर करती रहती हैं।
अगर आप भी अदिति की फैन हैं और उनकी तरह खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो आप उनके कई बेहतरीन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अदिति राव हैदरी ने बताया कि कैसे अपनाएं न्यूड मेकअप
अदिति के ऐसे एक नहीं, कई स्टाइल हैं, जिन्हें नाइट पार्टी या कॉकटेल पार्टी में आसानी से कैरी किया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं अदिति के कुछ बेहतरीन नाइट पार्टी लुक्स-
गाउन लुक

अगर आप कॉकटेल पार्टी में गाउन पहनने का मन बना रही हैं तो आपको अदिति का यह स्टाइल काफी पसंद आएगा। इस लुक में अदिति ने lilac कलर का गाउन पहना है, इसे अदिति ने बेहद ही यूनिक तरीके से पहना है। अदिति का यह गाउन वास्तव में शार्ट ड्रेस है, जिसमें नीचे की तरफ से फेदर लुक दिया गया है। वहीं मेकअप को अदिति ने लाइट ही रखा है और एसेसरीज में स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया है। इस लुक में अदिति ने हेयर्स को ओपन ही रखा है।
शॉर्ट पार्टी ड्रेस

अदिति का यह लुक भी कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में अदिति ने Ajio ब्रांड की मल्टीकलर शॉर्ट पार्टी ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस यकीनन काफी इंटरस्टिंग हैं। इसमें कई कलर्स को एकसाथ टीमअप किया गया है। इसमें सीक्वेंस का इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी यह सीक्वेंस लुक दे रहा है। इस आउटफिट का वन स्लीव्स लुक इसे और भी खास बना रहा है।
वहीं फुटवियर में अदिति ने gladiator कैरी किए है। वहीं एसेसरीज में अदिति ने लाइट लॉन्ग ईयररिंग को प्राथमिकता दी है। अदिति का मेकअप भी नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अदिति ने रेड लिप्स के साथ ब्राउन आईशैडो अप्लाई किया है।
येलो आउटफिट

अगर आप कॉकटेल पार्टी में एक सोबर लुक चाहती हैं तो अदिति के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में अदिति ने येलो कलर का फुलस्लीव्स शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इस आउटफिट का नेकडिजाइन सिंपल होने के बावजूद भी काफी अच्छा लग रहा है।
इस लुक के साथ अदिति ने मल्टीकलर पम्पस कैरी किए हैं, जो उनके लुक को काफी इंटरस्टिंग बना रहे हैं। मेकअप को अदिति ने लाइट रखा है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ स्ट्रेट लुक दिया है।
फ्लोरल लुक

फ्लोरल एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। अदिति ने भी फ्लोरल लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। इस लुक में अदिति ने reemacra द्वारा डिजाइन किया गया गाउन कैरी किया है। इस ट्यूब स्टाइल गाउन में ब्राउन कलर के डिफरेंट शेड्स को शामिल किया है।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये 8 सेलिब्रिटीज का है देश के रॉयल परिवारों से गहरा नाता
इस गाउन को जो सबसे ज्यादा खास बना रहा है, वह है फ्लोरल पैचेस। इस आउटफिट में अदिति ने नो एसेसरीज लुक रखा है। वहीं लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ अदिति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।