बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों में पसंद की जाती हैं। लेकिन आजकल वो लोगों के बीच अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हर कोई उनके नए लुक्स को लेकर बात करता दिखाई देता है। लेकिन इनके हर लुक्स ही खास होते हैं। अगर आपको भी अदिति राव पसंद हैं, तो इनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लुक्स भी आपको अच्छे लगेंगे। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनकी तस्वीरें और बताते हैं आप कैसे इसे रीक्रिएट कर सकती हैं।
अदिती राव का लुक
View this post on Instagram
अगर आपको वेस्टर्न आउटफिट को पार्टी में स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप अदिति राव के इस लुक पर नजर डाल सकते हैं। इस तस्वीर में उन्होंने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक स्लिट कट स्कर्ट को वियर किया है, जिसमें बटन की डिटेलिंग का वर्क किया गया है। साथ में बेल्ट को लगाया गया है। आप भी इसी प्रिंट से मिलती-जुलती शर्ट को खरीदकर ब्लैक स्लिट कट स्कर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप शूज की जगह हील्स को वियर करें। इससे आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखाई देंगी। अदिति राव के इस आउटफिट को साक्षा और किन्नी (SAAKSHA & KINNI) ने डिजाइन किया है
अदिती राव हैदरी का फॉर्मल लुक
View this post on Instagram
आप अगर फॉर्मल लुक क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं, तो अदिति राव हैदरी के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक अच्छे लगते हैं। इसमें उन्होंने पिंक कलर की जैकेट और पैंट को स्टाइल किया है। इसमें बटन डिटेलिंग वर्क को किया गया है। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर हाई हील्स को वियर किया है। आप भी इस तरह के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक ऑफिस इवेंट के लिए अच्छा लगेगा। इस तरह के सूट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तरह लगना चाहती हैं खूबसूरत तो कम बजट में रीक्रिएट करें इनके ये सूट लुक्स
अदिति राव का शरारा सेट
View this post on Instagram
आप इवेंट में पहनने के लिए अदिति राव के इस शरारा सेट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं इसमें टील ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया गयै है। इस पूरे सेट में फ्लावर प्रिंट को क्रिएट किया गया है। इससे पूरा शरारा सेट अच्छा लग रहा है। इसको और अट्रैक्टिव बनाने के लिए नेकलाइन पर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। आप भी अपने टेलर को फैब्रिक देकर अपने लिए इस तरह के आउटफिट को डिजाइन करा सकती हैं। अदिति राव हैदरी का यह आउटफिट भूमिका शर्मा (Bhumika Sharma) क्लोथिंग ब्रांड ने डिजाइन किया है।
इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी के ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता फैंस का दिल
अदिति राव हैदरी के लुक्स हमेशा से ही खास रहते हैं। इसलिए जब भी वो कोई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, तो वो अच्छी लगती हैं। आप भी इनके लुक्स को अपने हिसाब से रीक्रिएट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों