Chocolate Day 2025 Outfit Idea: परफेक्ट फैशन गोल्स के लिए चॉकलेट डे पर एक्ट्रेसेस की इन ब्राउन ड्रेसेस से लें आइडिया

रोज डे से वेलेंटाइन वीक (valentine week) की शुरुआत हो चुकी है। रविवार 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोलते हैं। यह दिन न केवल चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करने का तरीका होता है, बल्कि हमेशा एक-दूसरे के जीवन में स्वीटनेस बनी रहने की कामना करने का भी दिन होता है। यह तो रही उपहार में चॉकलेट देने की बात। इसके अलावा यदि आप पार्टनर संग इस खास दिन पर कहीं घूमने का प्लान बनी रही हैं, तो आप ब्राउन कलर की ड्रेसेस को चॉइस में रख सकती हैं। इस रंग की ड्रेसेस चॉकलेट डे (chocolate day) की थीम के अनुसार एकदम परफेक्ट रहेंगी।
यदि आप भी पार्टनर संग कहीं डिनर, लंच डेट या फिर कहीं घूमने जा रही हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में हसीनाओं की ब्राउन ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। इन ड्रेसेस में आपको आपका पार्टनर देखकर फिदा हो जाएगा। ऐसे में आप एक्ट्रेसेस की इन ड्रेसेस पर एक बार जरूर नजर डालें। आइए देखें डिजाइन्स।
आलिया भट्ट ऑफ शोल्डर गाउन
आलिया भट्ट का ब्राउन कलर फ्लोरल पैच वाला ऑफ शोल्डर गाउन बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा है। यह डिनर डेट के लिए परफेक्ट रहेगा। इसके साथ आप कोई भी सिल्वर स्टोन पेंडेंट मैचिंग स्टड कैरी कर सकती हैं। मेकअप को आप ग्लॉसी और हेयर स्टाइल को कर्ल करके ओपन रखें। इस गाउन के संग स्मोकी आई मेकअप बेस्ट रहेगा।
इस गाउन के संग सिल्वर कलर की हील्स और क्लच से अपना लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक के एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट्स से लें बेस्ट ड्रेस का आइडिया, देखें लुक्स
हिना खान साटन ड्रेस
आप यदि खुद को चॉकलेट डे पर किसी सिंपल और अट्रैक्टिव ड्रेस ढूंढ रही हैं, तो हिना खान की साटन फैब्रिक ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह की ड्रेसेस इजी टू कैरी रहती हैं। इनके साथ आप गोल्डन मल्टी लेयर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पेयर आप कर सकती हैं। यदि आपके भी हेयर शार्ट हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह हाफ कर्ल कर सकती हैं।
इस ड्रेस के संग आप गोल्डन कलर की वेजिस हील्स और मैचिंग पर्स पेयर करें।
आमना शरीफ हाइ स्लिट गाउन
आमना शरीफ के हाई स्लिट गाउन को पहनकर आप खुद को डिनर डेट पर स्मार्ट लुक दे सकती हैं। इस गाउन के संग स्लीक सा चोकर नेकलेस और ड्राप झुमके आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। इस तरह अपर साइड में लगी इलास्टिक से ऑउटफिट की फिटिंग अच्छी आती है। ऐसे डाउन शोल्डर स्लिट गाउन के संग क्रिम्प हेयर काफी खूबसूरत लुक देते हैं।
इस गाउन के साथ आप बैली हील्स मैचिंग कलर का ब्राउन स्मॉल बैग आपके लुक को क्लासी टच देगा।
ये भी पढ़ें: रोज डे से लेकर वेलेंटाइन तक....वीक में 8 दिन पहनें इन अलग-अलग रंगों की ड्रेसेस, लुक दिखेगा फैशनेबल
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
Image Credit: Instagram/hina khan/aamna sharif/Janhvi Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।