Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से लें रिसेप्शन के मौके पर पहनने के लिए आउटफिट आइडिया

इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रसेस के कुछ लुक दिखाए हैं और इन लुक से आप रिसेप्शन फंक्शन में पहनने के लिए आउटफिट आइडिया ले सकती हैं। 
Updated:- 2024-07-30, 09:00 IST
actresses inspired outfit idea for reception

शादी से पहले जहां सबसे बड़ा फंक्शन मेहंदी और हल्दी सेरेमनी का होता हैं तो वहीं इस फंक्शन के बाद रिसेप्शन का फंक्शन भी होता है।  ये फंक्शन काफी खास है इसलिए इस दौरान महिलाएं बेस्ट आउटफिट पहनना चाहती हैं।  वहीं अगर आप कुछ रिसेप्शन के मौके कुछ न्यू ट्राई करनेका सोच रही हैं तो आप एक्ट्रसेस के लुक से आइडिया ले सकती हैं।  इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रसेस के कुछ लुक दिखाएंगे और इस लुक से आप रिसेप्शन के मौके पर पहनने के लिए आउटफिट आइडिया ले सकती हैं।  

थ्रेड वर्क नेट साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

रिसेप्शन के मौके अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य के लुक से आइडिया लके सकती हैं।  एक्ट्रेस ने पिंक कलर की नेट साड़ी पहनी हैं और इस साड़ी में थ्रेड वर्क किया हैं।  अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।  वहीं इस तरह की साड़ी में फुटवियर में जुती और साथ ही फ्लैट्स वियर कर सकती हैं। वहीं अगर आप इस साड़ी में आउटफिट के हिसाब से ज्वेलरी का चुनाव करेगी तो इस साड़ी में आप काफी सुंदर नजर आएंगी।  इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन मिल जाएंगी और ऑफलाइन भी आप इस साड़ी को 1000 से 3000 रुपये  तक की कीमत में खरीद सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें : बैली फैट छुपाने के लिए पहनें ये ड्रेसेस, देखें डिजाइन

मल्टीकलर अनारकली सूट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो इस तरह का अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस सूट को किस तरह स्टाइल करना हैं इसके लिए आप एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के लुक से आइडिया ले  सकती हैं।  इस सूट में जेनी सिल्क और ओर्गाज़ा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया हैं साथ ही इसमें डिजिटल प्रिंट किया हुआ हैं।  वहीं इस सूट में  अपना लुक कम्पलीट करने के लिए आप फुटवियर में हील्स और झुमके स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस आपको बाजार में मिल जाएंगी साथ ही ऑनलाइन भी इस तरह की ड्रेस 2000 से 3000 रुपये  तक की कीमत में खरीद सकती हैं।  

एम्ब्रायडरी सूट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priya Mani Raj (@pillumani)

 

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का सूट वियर कर सकती हैं और इस सूट को स्टाइल करने के लिए आप एक्ट्रेस प्रियामणि के लुक से आइडिया के सकती हैं। वहीं इस आउफिट के साथ फुटवियर में आप हील्स या  जूती वियर कर सकत साथ ही मिरर वर्क ज्वेलरी इस आउटफिट के साथ बेस्ट रहेंगी।  यह सूट आप बाजार से ले सकती हैं या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी आपको यह सूट 2000 तक की कीमत में मिल जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें : स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

अगर आपको ये आउटफिट पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit : Instgram (Priya mani raj, aditi rao hydari, Shraddha Arya)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।