Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Gold Ring: 15000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी ये 'सोने की अंगूठियां', डेली यूज में पहनने के लिए होंगी बेस्‍ट; यहां देखें डिजाइंस

8 karat gold ring: 15000 रुपये के अंदर 8 कैरेट गोल्ड रिंग डिजाइंस की लेटेस्ट कलेक्शन देखें। जानें क्या होता है 333 गोल्ड, इसकी कीमत कितनी है और डेली यूज के लिए क्यों है बेस्ट ऑप्शन। 
Updated:- 2026-02-20, 13:03 IST
budget gold ring

gold ring for women: सोने के भाव बढ़ेते ही जा रहे हैं और आम आदमी की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है। मगर सोने से महिलाओं का प्रेम अभी कम नहीं हुआ है। हर महिला आज भी सोने के जेवर पहनने की इच्‍छा रखती है। कुछ नहीं तो सोने की अंगूठी तो होनी ही चाहिए हाथों में। ऐसे में अगर आप कम बजट में असली सोने की अंगूठी खरीदना चाहती हैं, तो 8 कैरेट गोल्ड रिंग आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। आजकल मार्केट में ऐसे कई डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न केवल स्टाइलिश हैं बल्कि रोज पहनने के लिए भी बिल्कुल सही हैं। खास बात यह है कि 15,000 रुपये के अंदर आप आराम से एक सुंदर और टिकाऊ गोल्ड रिंग खरीद सकती हैं।

चलिए हम आपको कुछ डेली वियर गोल्‍ड रिंग के डिजाइंस दिखाते हैं।

8 कैरेट गोल्‍ड क्‍या होता है ?

8 कैरेट गोल्‍ड को 333 गोल्‍ड भी कहा जाता है। इसमें 33 प्रतिशत शुद्ध सोना और 66 प्रतिशत तक चांदी, तांबा और जिंक होता है। यह ठोस होता है और इसकी चमक सोने जैसी ही चमकदार और सुनहरी होती है। इसमें आपको गोल्‍ड रिंग के एक से बढ़कर एक डिजाइंस मिल जाएंगे। यह बहुत ही टिकाऊ होता है, इसलिए आप इसे डेली यूज में पहन सकती हैं।

क्‍या है 8 कैरेट गोल्‍ड का रेट?

22 कैरेट के मुकाबले 8 कैरेट गोल्‍ड के रेट बहुत ही कम हैं। आपको बाजार में 1700 रुपये से लेकर 1900 रुपये प्रति ग्राम के आसपास यह मिल जाएगा। ऐसे में 5 ग्राम तक की अंगूठी अगर आप लेती हैं तो यह आपको 15000 रुपये के अंदर ही पड़ जाएगी। हां, इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है और 5 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज भी लगता है। ऐसे में आप 4 ग्राम तक की अंगूठी लेती हैं तो आराम से 15 हजार रुपये के अंदर वह आपको मिल जाएगी।

पीकॉक गोल्‍ड रिंग डिजाइन

डेली यूज के लिए कोई डिजाइनर अंदार वाली खूबसूरत गोल्‍ड रिंग की तलाश है, तो आपको पिकॉक गोल्‍ड रिंग लेनी चाहिए। आजकल यह डिजाइन बहुत ज्‍यादा चलन में है और इसे आप जब अपने हाथों में पहनेंगी, तो सभी देख कर आपकी तारीफ करेंगे। इस तरह के रिंग डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत अच्‍छी लगती हैं।

designer ring design

रिबन पैटर्न गोल्ड रिंग डिजाइन

रिबन स्टाइल रिंग आजकल काफी पसंद की जा रही है। इसमें रिंग का डिजाइन ऐसे बनाया जाता है जैसे कोई रिबन खूबसूरती से लिपटा हो। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी लगता है। डेली वियर के लिए यह बेहद आरामदायक और हल्का ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- Gold Small Mangalsutra Pandent Designs: रोजाना में पहनने के लिए छोटे मगर बेहद खूबसूरत गोल्‍ड 'लॉकेट्स' से अपने मंगलसूत्र को दें नया और खास अंदाज, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

8 karat gold ring

मंडला पैटर्न गोल्ड रिंग डिजाइन

अगर आपको ट्रेडिशनल टच पसंद है, तो मंडला पैटर्न वाली रिंग आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इसमें बारीक गोल डिजाइन और जालीदार पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। यह डिजाइन फेस्टिव और रोजमर्रा दोनों मौकों के लिए अच्छा है।

333 gold ring

फिलिग्री पैटर्न गोल्ड रिंग डिजाइन

फिलिग्री डिजाइन में बारीक कारीगरी की जाती है। इसमें पतले-पतले तारों से खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। हल्की होने के कारण इसे रोज पहनना आसान रहता है।

gold ring under 15000

कमल पैटर्न गोल्ड रिंग डिजाइन

कमल का डिजाइन भारतीय ज्वेलरी में हमेशा से लोकप्रिय रहा है। 8 कैरेट गोल्ड में बना कमल पैटर्न रिंग बेहद सुंदर और खास दिखता है। यह सिंपल होने के साथ-साथ पारंपरिक खूबसूरती को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- Gold Ring Design: 20000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी 'सोने की अंगूठी' के ये डिजाइन

gold ring designs for women

अगर आप ऐसी अंगूठी चाहती हैं जो किफायती हो, मजबूत हो और लंबे समय तक चले, तो 8 कैरेट गोल्ड रिंग एक अच्छा विकल्प है। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरहिजंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।