Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

Gold Ring Design: 20000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी 'सोने की अंगूठी' के ये डिजाइन

Sone ki Anguthi Design: बढ़ते सोने के दामों के बावजूद अगर आप 20000 रुपये के बजट में सोने की अंगूठी खरीदना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां जानिए 14 कैरट और 18 कैरट गोल्ड में मिलने वाली लेटेस्ट और सस्ती गोल्ड रिंग डिजाइंस। अमेरिकन डायमंड, रिंग बैंड, हार्ट शेप और कॉकटेल डिजाइन वाली अंगूठियों के विकल्प, कीमत और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स पढ़ें।
Updated:- 2026-02-10, 22:22 IST
gold ring latest designs

Gold Ring Designs For Ladies: गोल्‍ड के भाव दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, मगर गोल्‍ड खरीदने का चाव किसी में भी कम नहीं हो रहा है। बाजार में आपको विकल्‍प भी मिल जाएंगे। खासतौर पर आप अगर सोने की अंगूठी खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको 18 और 14 कैरट गोल्‍ड में कई विकल्‍प मिल जाएंगे।

आपको बता दें 18 कैरट गोल्‍ड में 1 ग्राम का मूल्‍य 11,859 रुपये है ऐसे में अगर आप 1 ग्राम से अधिक वजन की भी अंगूठी खरीदती हैं, तो मेकिंग चार्ज और जीएसटी आदि लगने के बाद भी आपको 20 हजार रुपये से कम ही कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं अगर आप 14 कैरट गोल्‍ड में 1 ग्राम सोने का भाव 9,528 रुपये है। ऐसे में आप 2 ग्राम सोने की भी अंगूठी खरीदती हैं, तो वह भी आपके बजट में आ जाएगी। चलिए हम आपको कुछ बहुत ही फैंसी अच्‍छी गोल्‍ड रिंग की डिजाइंस दिखाते हैं, जो आपके मन को मोह लेंगी और आपके बजट में भी आ जाएंगी।

अमेरिकन डायमंड वाली सोने की अंगूठी

अगर आपको सिंपल सोबर अंगूठी के डिजाइंस पसंद हैं, तो इस तरह की अंगूठीयां आपकी च्‍वाइस को परफेक्‍टली मैच करती हैं। आपको ऐसी अंगूठी 14 कैरट गोल्ड में 1 ग्राम से भी कम दाम में आपको मिल जाएंगी। इस डिजाइन की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे किसी भी उम्र की महिला कैरी कर सकती है। इस तरह की रिंग लगभग आपको 16 हजार रुपये तक में मिल जाएगी। इसमें आपको फूल, चौक या फिर गोल आकार देखने को मिल जाएगे।

sone ki anguthi ke dam

रिंग बैंड डिजाइन वाली सोने की अंगूठी

रिंग बैंड बहुत ही ज्‍यादा ट्रेंड में है। सोने की अंगूठी में आपको इस तरी की डिजाइन आराम से मिल जाएगी। इन्‍हें यूनिसेक्‍स डिजाइंस कहा गया है, यानि महिला या पुरुष कोई भी इस तरह की रिंग को पहन सकता है। अगर आपको थोड़ी ट्रेंडी और स्‍टाइलिश लुक वाली रिंग चाहिए, तो आप इस तरह की अंगूठी खरीद सकती हैं। आपको 18 कैरट सोने में 1 ग्राम तक के वजन में इस तरह की अंगूठी 20 हजार रुपये तक में मिल जाएंगी। इनमें भी आपको प्‍लेन, डायमंड कटिंग और अमेरिकन डायमंड लगे हुए रिंग बैंड मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Gold Ring Designs: हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप भी ले सकती हैं गोल्ड की ये रिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

 

aaj ka sone ka bhav

हार्ट शेप गोल्‍ड रिंग डिजाइन

अगर आपको अपनी वाइफ को गोल्‍ड रिंग गिफ्ट करती है, तो आप हार्ट शेप की गोल्‍ड रिंग उन्‍हें दे सकते हैं। 18 कैरट गोल्‍ड में 1 ग्राम से कुछ ज्‍यादा वजन में आपको इस तरह की रिंग मिल जाएगी। अगर इसमें कोई स्‍टोन लगा होगा या हीरा जड़ा होगा तो इसके दाम बढ़ सकते हैं, नहीं तो आपको 18 हजार रुपये तक में इस तरह की रिंग मिल जाएंगी। इस तरह की रिंग भी आप हर तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। कम उम्र की महिलओं के ऊपर इस तरह की रिंग बहुत अच्‍छी लगती हैं।

gold ring designs

कॉकटेल डिजाइन वाली गोल्‍ड रिंग

अगर आप गोल्‍ड रिंग में फैंसी और स्‍टाइलिश डिजाइंस की तलाश में हैं, तो आपको एक नजर इस ऊपर दी गई तस्‍वीर पर जरूर डालनी चाहिए। यंग गर्ल्‍स के लिए इस तरह की गोल्‍ड रिंग्‍स बहुत पसंद आ सकती हैं। इस तरह की रिंग्‍स येलो गोल्‍ड या फिर रोज गोल्‍ड दोनों में आपकेा मिल जाएंगी। इसे में आपको क्‍लासिक डिजाइंस मिल जाएंगी, इन्‍हें आप वेस्‍टर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर बहुत ही एलिगेंट लगेंगी।

यह भी पढ़ें- Gold Rings Design: मैरिज एनिवर्सरी पर अपनी ऑफिस गोइंग वाइफ को दें कम बजट वाली सोने की अंगूठी, देखें डिजाइंस

gold ring for ladies

महंगे होते सोने के दामों के बीच भी अगर आप स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें, तो 20 हजार रुपये के बजट में भी खूबसूरत और स्टाइलिश गोल्ड रिंग मिलना बिल्कुल संभव है। 14 और 18 कैरट गोल्ड में उपलब्ध ये डिजाइंस न सिर्फ दिखने में एलिगेंट हैं, बल्कि रोजमर्रा से लेकर खास मौकों तक आसानी से कैरी की जा सकती हैं। अमेरिकन डायमंड, रिंग बैंड, हार्ट शेप या कॉकटेल डिजाइन,हर उम्र और पसंद की महिलाओं के लिए बाजार में विकल्प मौजूद हैं।

जरूरत बस इतनी है कि आप अपने बजट, पसंद और इस्तेमाल को ध्यान में रखकर सही कैरट और डिजाइन चुनें। इस तरह बिना ज्यादा खर्च किए भी आप सोने की अंगूठी पहनने या गिफ्ट करने का अपना शौक पूरा कर सकती हैं। समझदारी से की गई खरीदारी ही असली खूबसूरती और संतोष देती है। यह लेख पसंद आया हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Pinterest/ parimakemyjewells, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।