हर पार्टी की शान बढ़ाएंगे ये 5 स्टाइलिश हैंडबैग डिजाइंस, मिलेगा क्लासी लुक

क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि हर बार के अधूरे पार्टी लुक को कैसे पूरा करें? जानिए पार्टी के लिए 5 सबसे स्टाइलिश और ट्रेंडी हैंडबैग जो आपके लुक को इनहैंस करने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-11-16, 13:34 IST
Stylish Handbag For Party Look

Trendy Stylish Bags For Womens: पार्टी के लिए ड्रेस तो सब चुन लेते हैं, लेकिन असली खेल तो हैंडबैग का होता है। आपने कितनी भी महंगी ड्रेस पहन ली हो, अगर हाथ में सही बैग नहीं है, तो लुक अधूरा ही लगता है।

असल में हैंडबैग सिर्फ सामान रखने के लिए नहीं होता, यह आपके पूरे लुक को क्लासी या बोरिंग बना सकता है। इस बार पार्टी में कुछ नया ट्राई कीजिए। ये 5 ट्रेंडी हैंडबैग डिजाइंस आपके हर पार्टी लुक को एकदम परफेक्ट बना देंगे।

5 ट्रेंडी हैंडबैग डिजाइंस

अब हैंडबैग की वजह से आपका लुक खराब नहीं होगा, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडी डिजाइंस।

1. आइवरी स्कल्पचरल हैंडबैग

यह क्रीम कलर का आइवरी बैग अपने अलग शेप की वजह से सबसे अलग दिखता है। इसमें सॉफ्ट प्लीटेड डिटेल और गोल्डन हैंडल दिया गया है, जो इसे बहुत रॉयल लुक देता है।

अगर आप मिनिमल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो इसे व्हाइट या बेज कलर की ड्रेस के साथ पहनें। इवनिंग पार्टी के लिए यह बैग एकदम परफेक्ट है।

Ivory Sculptural               Clarezia Closet  by Regiane Nascimento

image credit-pinterest (Clarezia Closet  by Regiane Nascimento)

2. रिंग हैंडल बैग

रिंग हैंडल वाले बैग इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसका ब्राउन कलर हर ड्रेस के साथ मैच हो जाता है। इसकी गोल रिंग हैंडल हाथ में बहुत स्टाइलिश लगती है।

इसे आप साटन ड्रेस, गाउन या फिर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। छोटा सा बैग होने के बाद भी यह आपके लुक को एकदम प्रीमियम बना देता है।

Cream Ring Handle Bag  her.aesthetic

image credit-pinterest (her.aesthetic)

3. फेंडी बीडेड हैंडल बकेट बैग

अगर आपको पार्टी में सबसे अलग दिखना है, तो यह बैग आपके लिए है। ब्राउन लेदर का बकेट बैग और उसके ऊपर बड़ा बीडेड हैंडल, यह कॉम्बिनेशन देखते ही सबकी नजर आपकी तरफ आ जाएगी।

यह बैग सिंपल ब्लैक ड्रेस के साथ भी पहनेंगी, तो भी आपका लुक एकदम हाई-फैशन लगेगा। पार्टी में फोटो के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

Fendi Beaded Katherine’s Collective4.

image credit-pinterest (Katherine’s Collective)

4- चॉकलेट ब्राउन स्वेड होबो बैग

स्वेड बैग का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। चॉकलेट ब्राउन कलर का यह होबो बैग कंधे पर लटकाने पर बहुत स्टाइलिश लगता है। इसका सॉफ्ट फैब्रिक और लूज शेप इसे आरामदायक भी बनाता है।

इसे आप विंटर पार्टी, डिनर या कैजुअल पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। ब्राउन शेड की ड्रेस या डेनिम के साथ यह बैग सबसे अच्छा लगता है।

suede bag Galina Ostrovsky

image credit-pinterest (Galina Ostrovsky)

5. स्मोकी सेज बकेट बैग

यह प्यारा स्मोकी सेज बकेट बैग स्कैंडिनेवियन स्टाइल से इंस्पायर्ड है। इसका लुक बहुत साफ-सुथरा और फ्रेश लगता है।

यह बैग हर रोज के मॉडर्न आउटफिट को भी पॉलिश्ड लुक दे देता है। अगर आप ऐसी पार्टी में जा रही हैं, जहां ज्यादा भड़कीला नहीं दिखना, तो यह बैग आपके लिए बेस्ट है।

Smoky Sage Bucket Bag    𝑭𝒂𝒔𝒉𝒊𝒐𝒏 𝑫𝒆𝒔𝒊𝒈𝒏𝒆𝒓

image credit-pinterest (fashion designer)

हैंडबैग चुनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप भी नया हैंडबैग खरीदने जा रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।

  • अगर ड्रेस बहुत भारी है, तो सिंपल बैग लें। अगर ड्रेस सिंपल है, तो स्टेटमेंट बैग लें।
  • पार्टी में बड़ा बैग न लें। छोटा या मीडियम साइज का बैग ही क्लासी लगता है और संभालने में भी आसान रहता है।
  • बैग खरीदते वक्त उसकी चेन, हैंडल और स्टिचिंग अच्छे से चेक करें। पार्टी में बैग खुल जाए तो बहुत शर्मिंदगी होती है।
  • सस्ते में मिलने वाले नकली ब्रांडेड बैग से अच्छा है अच्छी क्वालिटी का लोकल बैग लें। असली लुक क्वालिटी से आता है।
  • बैग में सिर्फ फोन, लिपस्टिक, पैसे और चाबी रखें। ज्यादा सामान भरने से बैग का शेप खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें- DIY Tassel Handbag: ऊन और रंगीन धागों से घर पर ऐसे बनाएं टैसल हैंडबैग, कॉलेज में दिखेंगी सबसे कूल

यह भी पढ़ें- Brass Handbag Designs: क्लच और पोटली के बजाय साड़ी और लहंगे के साथ कैरी करें ये लेटेस्ट ब्रास हैंडबैग, देंगे परफेक्ट लुक

पार्टी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर्फ ड्रेस ही काफी नहीं है, सही हैंडबैग भी उतना ही जरूरी है। आइवरी स्कल्पचरल बैग से लेकर चॉकलेट ब्राउन सुडे बैग तक, ये पांचों डिजाइन हर तरह की पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini

FAQ
पार्टी के लिए कौन सा हैंडबैग सबसे अच्छा होता है?
पार्टी के लिए छोटा या मीडियम साइज का हैंडबैग सबसे अच्छा होता है। क्लच, बकेट बैग या रिंग हैंडल बैग पार्टी लुक के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।
स्वेड बैग को कैसे साफ रखें?
स्वेड बैग को गीले कपड़े से न साफ करें। इसे हमेशा सूखे सॉफ्ट ब्रश से साफ करें। बारिश में सुडे बैग न ले जाएं, पानी लगने से इसका फैब्रिक खराब हो जाता है।
एक बैग हर ड्रेस के साथ कैसे मैच करें?
अगर आप एक ही बैग हर ड्रेस के साथ पहनना चाहती हैं, तो आइवरी, क्रीम या ब्लैक कलर का बैग लें। ये तीनों कलर हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं और हर बार नया लुक देते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।