Fish Cut Lehenga For Women: वेडिंग के लिए बेस्ट हैं फिश कट लहंगे के 5 लेटेस्ट डिजाइंस
-1795004282057.webp)
देव उठनी एकादशी के बाद से ही शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोग देव उठनी एकादशी के बाद से ही सभी शुभ काम करना शुरू कर देते हैं। अगर आपकी भी कुछ ही महीनों में शादी होने वाली है, तो इस बार पारंपरिक और साधारण लाल, पीले या हरे रंग के लहंगे पहनने के बजाय कुछ नया और अलग ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ट्रेंडी फिश कट लहंगा डिजाइंस (Fish Cut Lehenga Designs) के बारे में बताएंगे, जिन्हें 'मरमेड स्टाइल लहंगा' (Mermaid Style Lehenga) के नाम से भी जाना जाता है।
शादियों के लिए 5 ट्रेंडी फिश कट लहंगा डिजाइंस
आजकल मरमेड स्टाइल लहंगे बाजारों से लेकर बड़े-बड़े शोरूम्स और मॉल्स तक में खूब ट्रेंड कर रहे हैं। कमर से लेकर घुटनों तक यह लहंगा पूरी तरह फिट रहता है और घुटने के बाद नीचे मछली की पूंछ की तरह चौड़ा हो जाता है, जो एक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सबसे ट्रेंडी और लेटेस्ट फिश कट लहंगा डिजाइंस के बारे में।
1. शिमर फिश कट लहंगा
अगर आप जॉर्जेट या नेट के कपड़े पर बारीक चमकीले सितारों वाला लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह सीक्वीन फिश कट लहंगा सबसे बेस्ट रहेगा। इसे आप कॉकटेल पार्टी या संगीत नाइट में पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

pinterest/Celeste.Coutour
2. वेलवेट जरी वर्क फिश कट लहंगा
वेलवेट जरी वर्क वाला फिश कट लहंगा आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। खासकर सर्दियों में होने वाली शादियों के दौरान यह आपको एक रॉयल और वार्म लुक देने में मदद करेगा। इस पर किया गया सुनहरी जरी का काम और धागों की बारीक कढ़ाई इस लहंगे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है।

pinterest/Zoya Fashion| outfit ideas/AI
3. बनारसी सिल्क फिश कट लहंगा
अगर आपकी सगाई होने वाली है और आप सगाई में फिश कट लहंगा पहनना चाह रही हैं, तो आपके लिए यह नए पैटर्न वाला बनारसी सिल्क या ब्रोकेड फिश कट लहंगा सबसे सही विकल्प होगा। यह दुल्हनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसे वे अपनी सगाई, हल्दी या मेहंदी की रस्म में पहन सकती हैं।

pinterest/creative club
4. रफल लेयर्ड फिश कट लहंगा
आजकल रफल कट वाले आउटफिट्स का फैशन काफी चलन में है। ऐसे में आप रफल लेयर्ड फिश कट लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें नीचे साधारण घेर के बजाय कई लेयर्स में रफल या फ्रिल वर्क किया जाता है, जो इसे सबसे अलग दिखाने में मदद करता है। अगर आप अपनी शादी में सबसे हटकर दिखना चाहती हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- Fish Cut Lehenga: भाई की सगाई फंक्शन में स्टाइल करें फिश कट लहंगा, देखें डिजाइंस

pinterest/Anshika
5. पेस्टल थ्रेड वर्क और मिरर फिश कट लहंगा
आजकल पेस्टल कलर के आउटफिट्स बहुत ट्रेंड में हैं और महिलाएं हल्के रंग के लहंगे पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप पीच, मिंट ग्रीन, लाइट ग्रे या लाइट पिंक जैसे कलर्स में छोटे शीशों से सजा हुआ फिश कट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यह शादी के खास मौकों, सगाई या संगीत सेरेमनी के लिए सबसे सही रहेगा।
pinterest/himanshibhadana06
फिश कट लहंगा स्टाइल करने के तरीके
फिश कट लहंगे को पहनते समय अगर आप इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाएंगी, तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा -
- फिश कट लहंगा घुटने तक फिट और नीचे से चौड़ा होता है। ऐसे में आप इसके साथ आरामदायक हील्स या स्टाइलिश शूज-स्नीकर्स ट्राई कर सकती हैं।
- इसके साथ आप ऑफ-शोल्डर, हल्टर नेक, स्वीटहार्ट नेक या जैकेट स्टाइल ब्लाउज कैरी कर सकती हैं, जो आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ एक मॉडर्न लुक देगा।
- इस तरह के लहंगे के साथ भारी दुपट्टा शामिल करने के बजाय आप केप स्टाइल श्रग या स्टाइलिश जैकेट कैरी कर सकती हैं। यह सर्दियों में आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी देगा।
- इस तरह के लहंगे के साथ न्यूड या मिनिमल मेकअप रखें और इसके साथ स्टोन वर्क या पर्ल वाली ज्वेलरी कैरी करें।
फिश कट लहंगे को पहनते समय किन गलतियों को करने से बचे?
| आम गलती | नुकसान | सही तरीका |
| 1. गलत साइज और फिटिंग | लहंगा घुटने के पास से ज्यादा टाइट होने पर चलने, बैठने और सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत हो सकती है। | हिप्स और घुटनों के पास हल्की लूज फिटिंग रखें ताकि चलने में आसानी हो। |
| 2. सही इनरवियर या शेपवियर | शेपवियर के बिना कमर और हिप्स के पास कपड़ा अजीब तरह से उभरा हुआ दिख सकता है। | लहंगे के नीचे अच्छी क्वालिटी का सीमलेस शेपवियर जरूर पहनें। |
| 3. बहुत भारी और लंबा दुपट्टा | भारी दुपट्टा लहंगे के खूबसूरत फिशकट शेप और फिटिंग को ढक सकता है। | हल्का, नेट या शिफॉन का दुपट्टा चुनें और उसे एक तरफ पिन करके स्टाइल करें। |
| 4. बहुत ज्यादा लंबा या ढीला ब्लाउज | कमर और हिप्स का कर्व छिप जाता है, जिससे लहंगे का असली लुक खराब हो सकता है। | फिटेड क्रॉप टॉप स्टाइल या कमर तक का शॉर्ट ब्लाउज पहनें। |
| 5. फुटवियर का चयन | हील्स पहनने पर लहंगा ऊंचा दिखता है या फ्लैट्स पहनने पर जमीन पर घिसटता है। | लहंगे की लंबाई हमेशा उन्हीं हील्स को पहनकर तय करें, जिसमें आप कम्फर्टेबल और खूबसूरत दिखें। |
यह भी पढ़ें- साड़ी के साथ पेयर करें स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
निष्कर्ष: आजकल होने वाली दुल्हनों के बीच फिश कट लहंगा डिजाइंस बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं, जो उन्हें एक डिफरेंट और स्टाइलिश ब्राइडल लुक देते हैं। अगर आप भी इस साल अपनी शादी या किसी खास फंक्शन में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं और कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो इस लेख में बताए गए ये सभी फिश कट लहंगा डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या फिशकट लहंगे में चलना या डांस करना मुश्किल होता है?
- यदि घुटनों के पास की फिटिंग बहुत ज्यादा टाइट न रखी जाए और नीचे का घेर लचीला हो, तो इसमें चलना और डांस करना बेहद आसान रहता है।
- फिशकट लहंगे के लिए सबसे अच्छा फैब्रिक कौन सा माना जाता है?
- जॉर्जेट, क्रेप, सिल्क, वेलवेट और नेट ऐसे फैब्रिक हैं जो शरीर पर बहुत खूबसूरती से बैठते हैं और फिशकट शेप को उभारते हैं।
- क्या दुल्हन अपनी शादी या रिसेप्शन पर फिशकट लहंगा पहन सकती है?
- बिल्कुल! आजकल कई आधुनिक दुल्हनें अपने रिसेप्शन या सगाई समारोह में पारंपरिक लहंगे के बजाय हैवी फिशकट लहंगा पहनना पसंद कर रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।