Bridal Blouse Designs: शादी में सिर्फ आगे से नहीं, पीछे से भी लगें गॉर्जियस; ब्लाउज के ये 3 यूनिक बैक डिजाइन आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

शादी के लहंगे के ब्लाउज का डिजाइन सिलेक्ट करने से पहले अक्सर महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। फ्रंट के डिजाइन से ज्यादा बैक डिजाइन को लेकर ज्यादा चिंता रहती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बैक की वजह से ही आपका पूरा ब्लाउज फिट रहता है। अगर बैक का डिजाइन सही नहीं होगा, तो ब्लाउज आगे से ढीला रहेगा और कंधा पर सरकेगा। यही कारण है कि महिलाएं एक परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्लाउज के बैक डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह आपके लुक को पीछे से भी क्लासी और सुंदर बना देंगे। अगर आप दुपट्टा हटाकर भी शूट करवाती हैं, तो भी आपका लुक क्लासी आएगा।
डीप यू-कट बैक ब्लाउज डिजाइन
इस तरह का डिजाइन बनवाते समय आपको ध्यान देना होगा कि एक पतली सी डोरी भी लगवाएं। यह डिजाइन बेहद क्लासिक और एवरग्रीन है, लेकिन कट पीछे से बड़ा होने की वजह से कंधा सरकने लगता है। अक्सर महिलाएं इस तरह की गलती कर जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें शादी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- किन महिलाओं पर अच्छा लगता है- स्लिम और मीडियम बॉडी टाइप महिलाओं पर इस तरह का डिजाइन अच्छा लगता है।
नेट बैक विद एम्ब्रॉयडरी
जिन महिलाओं को बैक कवर रखना पसंद है, उनके लिए यह डिजाइन बेस्ट है। जिन्हें स्किन शोन नहीं करनी है, वह इस तरह का यूनिक डिजाइन अपने शादी के लहंगे वाले ब्लाउज के साथ बनवा सकती हैं। इसमें बैक में नेट फैब्रिक लगता है और उसके ऊपर हैवी एम्ब्रॉयडरी लगती है। नेट से हल्की स्किन दिखती है, लेकिन यह क्लासी लगता है। आजकल महिलाओं को इस तरह का डिजाइन ज्यादा पसंद आने लगा है। यह डिजाइन रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। । ऐसे ब्लाउज डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है।
इसे भी पढ़ें- Designer Blouse For Women: गणगौर पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर ब्लाउज, सिंपल साड़ी भी दिखेगी खूबसूरत
image credit-
कटआउट बैक डिजाइन
इस तरह के डिजाइन में बैक में गोल गला नहीं बनता। इसमें कटआउट करा जाता है। इस तरह के डिजाइन में पैसे ज्यादा लगते हैं, लेकिन बैक डिजाइन अच्छा लगने लगता है। बैक में अलग-अलग शेप जैसे हार्ट, स्क्वायर और क्रिस क्रॉस जैसे कटआउट भी बना सकती हैं। यह पीछे से मॉडर्न और स्टाइलिश वाइब देता है। अक्सर यंग ब्राइड्स और रिसेप्शन लुक के लिए महिलाएं इस तरह का डिजाइन चुनती हैं।
Image credit- sadik shiakh/pinterest
बटन स्टाइल हाई नेक बैक
आजकल बटन स्टाइल डिजाइन भी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। पीछे की तरफ हाई नेक के साथ छोटे-छोटे बटन या हुक लगाकर बनवा सकती हैं। एलिगेंट और यूनिक लुक के लिए इस तरह का डिजाइन चुना जाता है। लहंदे पर जिन महिलाओं को सिंपल और क्लासी लुक लेना है, वह ऐसा बैक डिजाइन बनवा सकती हैं। स्लिम और टॉल बॉडी टाइप वाली महिलाओं के लिए यह अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Blouse ke Designs: यहां देखें राजस्थानी ब्लाउज के नए डिजाइंस, सिंपल साड़ी भी लगेगी खूबसूरत और अट्रैक्टिव
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Rachana, newtrendydesigns, janvi munjani/ pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।