Kalamkari Saree Design For Women: हर फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत 4 कलमकारी साड़ी, देखें डिजाइन

भारतीय महिलाएं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती है। कोई भी खास त्यौहार हो या फिर घर में कोई फंक्शन हो महिलाएं अक्सर साड़ी पहनना प्रिफर करती है। ऐसे में अगर आप भी हर फंक्शन के लिए कोई खास और खूबसूरत साड़ी देख रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको 4 ऐसी कलमकारी साड़ी डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।
ये 4 बेस्ट कलमकारी साड़ी करें ट्राई
अगर आप घर में होने वाले किसी भी फंक्शन में साड़ी पहनने वाली है और भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह रास लीला कलमकारी साड़ी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे पहनकर आप सभी मेहमानों के बीच अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
धधकती नीली कलमकारी साड़ी
अगर आप कॉलेज, स्कूल या किसी भी खास मीटिंग के दौरान साड़ी पहनना चाहती हैं, तो अब आप एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय इस खूबसूरत धधकती नीली कलमकारी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप रेडीमेड या टेलर से ब्लाउज बनवा कर पेयर कर सकती हैं। यही नहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इस साड़ी के साथ एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल भी कर सकती है।
लाल कलमकारी साड़ी
अपनी खूबसूरती में चार-चार लगाने के लिए और यूनिक लुक क्रिएट करने के लिए आप इस खूबसूरत लाल कलमकारी साड़ी को भी ट्राई कर सकती है। यह साड़ी न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप गर्मी के दिनों में काफी आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
गोलोक सुंदरी कलमकारी साड़ी
आप चाहे तो किसी भी फंक्शन में इस साड़ी को भी पहन कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है। यह गोलोक सुंदरी कलमकारी साड़ी (kalamkari saree design) आपकी खूबसूरती में रंग भर सकती है। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यही नहीं अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इस खूबसूरत साड़ी के साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: ekanalabel
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।