सिंपल और सोबर लुक के लिए बेस्ट हैं ये 3/4 स्लीव्स कुर्तियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस 

अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की 3/4 स्लीव्स वाली कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में जहां आपका लुक सुंदर नजर आएगा, वहीं आप कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
kurti designs

हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसी वजह से वो अक्सर बेहतरीन डिजाइन वाले आउटफिट का चुनाव करती हैं। लेकिन, अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो आप कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। कुर्ती में जहां आपका लुक सुंदर नजर आता है, वहीं आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। यह आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन्स के साथ मिल सकती है, पर अगर आप अपने लुक को न्यू टच देना चाहती हैं, तो आप 3/4 स्लीव्स वाली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए बेहतरीन है और इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन्स के साथ मिल सकती है।

हम आपको कुछ लेटेस्ट 3/4 स्लीव्स कुर्तियां दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्ती आप फैमिली पार्टी या ऑफिस जाने के दौरान पहन सकती हैं, और इनमें आपका लुक बेहद सुंदर नजर आएगा।

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती

अगर आपको फ्लोरल प्रिंट वाले आउटफिट्स पसंद हैं, तो आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट वाली थ्रेड वर्क कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक अच्छा लगेगा और इसमें आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। यह कुर्ती आप जींस या चूड़ीदार पायजामा के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में आपको ये कुर्ती लगभग 500 से 600 रुपये में मिल सकती हैं।

3-4 sleeves kurti designs

इस कुर्ती के साथ आप झुमके पहन सकती हैं। जो आपके लुक को स्टाइलिश लुक देना का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें-सिगरेट पैंट के साथ खूब जचेंगी इस तरह की कुर्ती, दिखेंगी खूबसूरत

प्रिंटेड कुर्ती

अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो रही हैं, तो आप इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में प्रिंट करके सुंदर डिजाइन बनाया गया है और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही अलग और सुंदर नजर आएगा। इस कुर्ती को आप पैंट स्टाइल सलवार के साथ भी पहन सकती हैं। साथ ही, व्हाइट जींस भी इस कुर्ती के साथ स्टाइल करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह कुर्ती आप ऑनलाइन ले सकती हैं, साथ ही ऑफलाइन भी आप इस कुर्ती को लगभग 600 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

3-4 sleeves kurti designs (2)

इस कुर्ती के साथ आप हैवी ज्वेलरी के बजाय सिंपल झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क कुर्ती

सिंपल लुक के लिए आप ऑफिस या किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होने के दौरान इस तरह की थ्रेड वर्क कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह थ्रेड वर्क कुर्ती आपके लुक को न्यू टच देने का काम करेगी और इसे स्टाइल करने के बाद आपका लुक सुंदर भी नजर आएगा। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन्स के साथ लगभग 400 से 500 रुपये की कीमत में आसानी से मिल जाएगी।

3-4 sleeves kurti designs (3)

इस कुर्ती के साथ आप पर्ल इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को न्यू टच दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए ये लॉन्ग कुर्ती करें वियर, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP