अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो घरेलु उपाय भी आजमाती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर बेहद फ़िक्र करती हैं और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन शहद की वजह से कुछ महिलाओं को स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आपको भी शहद की वजह से चेहरे पर दिक्कत होती हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ रेमेडीज फॉलो कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ तो घरेलू उपाय भी आजमाती हैं। अगर आप भी शहद के इस्तेमाल के बाद चेहरे पर कई तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं, तो आप सबसे पहले अगर आप डायरेक्ट शहद का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से आपको कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचे।
टोनर का इस्तेमाल
शहद का इस्तेमाल आप फसे पैक में कर सकती हैं, इसके बाद भी अगर आपको स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पद रहा है, तो अब आप इससे बचने के लिए अपने चेहरे पर एक ख़ास टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल में आलू का रस निकाल लें, अब इसमें थोड़ा चावल का पानी और गुलाब जल मिक्स कर दें अब आप इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं। आप दिन में 2 बार ऐसा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिला लें ये एक चीज, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
यही नहीं आप चाहें तो अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए और इन स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ताजे एलोवेरा का जेल निकाल कर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको बेहद असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो रात में अपने चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर भी मसाज कर सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:Saffron For Glowing Skin: चेहरे के लिए ऐसे करें केसर का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिख सकता है फर्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों