Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

14 karat Gold Chain Designs: बहू को 'मुंह दिखाई की रस्‍म' पर दें 14 कैरेट की गोल्‍ड चेन, बजट में आ जाएंगी सुंदर- सुंदर डिजाइंस; सास का प्‍यार देख सब रह जाएंगे दंग

Sone Ki Chain Ke Designs: अपनी बहू को मुंह दिखाई में देने के लिए खास तोहफ की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको 14 कैरेट गोल्‍ड में चेन कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाएंगे, जो नई दुल्‍हन को इतनी पसंद आएगी कि वो झट से आपके गले लग जाएगी। 
Updated:- 2026-02-20, 15:57 IST
gold chain designs for women

Gold Chain Designs For Women: बहू को शादी के बाद मुंह दिखाई तोहफा तो हर सास देती है और यह तोहफा खास होना चाहिए। ऐसे में सोने के बढ़ते हुए भाव आपको मन मसोस कर रखने पर मजबूर कर सकते हैं, मगर गोल्‍ड ज्‍वेलरी शॉप में आपको बजट में शॉपिंग करने के विकल्‍प भी मिल जाएंगे। अगर आप 22 कैरेट सोने के जेवर नहीं खरीद सकती हैं तो 14 कैरेट में आपको सोने की अच्‍छी ज्‍वेलरी मिल जाएगी। खासतौर पर 14 कैरेट गोल्‍ड में चेन की अच्‍छी-अच्‍छी डिजाइंस आती हैं, जो नई नवेली दुल्‍हन को बहुत पसंद आइएंगी। चलिए आज हम आपको 14 कैरेट गोल्‍ड चेन की कुछ डिजाइंस दिखाते हैं, जो न केवल आपकी बहू को स्‍टाइलिश लुक देगी बल्कि इसे डेली यूज में वो आराम से पहन सकती है।

14 कैरेट गोल्‍ड की कीमत

14 कैरेट गोल्‍ड की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय गोल्‍ड रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, जीएसटी और मेकिंग चार्च पर निर्भर करती है। आज के भाव के आधार पर 14 कैरट गोल्‍ड चेन का 1 ग्राम का रेट 9130 रुपये है। ऐसे में 4 से 5 ग्राम में आपको बहुत अच्‍छी सोने की चेन मिल जाएगी।

14 कैरेट गोल्‍ड क्‍या होता है ?

14 कैरेट गोल्‍ड में केवल 60 प्रतिशत ही सोना होता है और बाकी 40 प्रतिशत एलॉय होता है। 22 कैरेट और 24 कैरेट की तुलना में यह ज्‍यादा स्‍ट्रॉन्‍ग होता है और इसमें लचीलापन कम होता है। 14 कैरेट गोल्‍ड का प्रयोग खासतौर पर डायमंड ज्‍वेलरी के लिए किया जाता है। यह ज्‍यादा मजबूत होता है, इसलिए इस पर डायमंड को ठीक से सेट किया जा सकता है।

sunder chain designs

ट्विस्ट गोल्ड चेन

ट्विस्ट डिजाइन वाली गोल्‍ड चेन लुकवाइस बहुत ही एलिगेंट और क्लासिक होती है। नए जमाने की लड़कियों को इस तरह की चेन बहुत पसंद आती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि एथनिक और वेस्‍टन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ इसका तालमेल अच्‍छा बैठ जाता है। 14 कैरेट गोल्‍ड में आपको आसानी से 4 से 5 ग्राम में यह चेन मिल जाएगी। यह चेन बहुत ही पतली कड़ियों से बनी होती है और समें घुमावदार डिजाइन हाती है, जो चेन को सिंपल होने के बाद भी स्‍टाइलिश लुक देती हैं। इस चेन में एक छोटा सा सोने का पेंडेंट डालकर आप बहू को दे सकती हैं।

twist gold chain

स्नेक गोल्ड चेन

स्नेक डिजाइन वाली गोल्‍ड चेन तो यंग महिलाओं को बहुत अधिक पसंद आती है। यह बहुत ही स्मूद और चमकदार होती है। 14 कैरेट गोल्‍ड में 3 से 4 ग्राम में ही आपको इस तरह गले से चिपकी हुई चेन मिल जाएगी। इसकी बनावट सांप की तरह लचीली और गोलाई लिए होती है। यह डिजाइन खासतौर पर उन बहुओं के लिए परफेक्ट है जो मिनिमल और मॉडर्न स्टाइल पसंद करती हैं। एक छोटा सा स्‍टोन डिजाइन वाला पेंडेंट इस चेन की शोभा में चार-चांद लगा सकता है।

यह भी पढ़ें- Gold Ring: 15000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी ये 'सोने की अंगूठियां', डेली यूज में पहनने के लिए होंगी बेस्‍ट; यहां देखें डिजाइंस

snake gold chain

फिगरो गोल्ड चेन

फिगरो डिजाइन इटैलियन स्टाइल से इंस्‍पार्यड होता है और आपको इसमें 14 कैरेट गोल्‍ड की चेन भी मिल जाएगी। बहू अगर मॉडर्न ख्‍यालातों की और एस्‍थटिक चीजों को ज्‍यादा पसंद करती है, तो मुंह दिखाई में आपको इसी तरह की चेन उसे गिफ्ट करनी चाहिए। इसमें छोटी और बड़ी कड़ियों का कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे अलग और आकर्षक बनाता है। यह डिजाइन थोड़ी बोल्ड लुक देती है और यंग ब्राइड्स के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें भी आप छोटा सा गोल्‍ड पेंडेंट डालकर बहू को गिफ्ट कर सकती हैं।

figro chain

ओ-शेप गोल्ड चेन

ओ-शेप गोल्‍ड चेन में गोल कड़ियां होती हैं, जो एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। यह डिजाइन काफी सिंपल और ट्रेंडी है। अगर आपकी बहू को हल्की और आरामदायक ज्वेलरी पसंद है, तो यह डिजाइन बढ़िया रहेगा। 14 कैरेट गोल्‍ड में आप 5 से 7 ग्राम तक में यह चेन खरीद सकती हैं। इस तरह की चेन को बिना पेंडेंट के भी कैरी किया जा सकता है। गले से चिपकी हुई ये चेन आपकी बहू को बहुत ही अच्‍छा लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्‍ट, यहां डिजाइंस देखें

OShapeChainNecklace

लार्ज बाली गोल्ड चेन

इस डिजाइन में बड़ी और स्पष्ट कड़ियां होती हैं, जो चेन को थोड़ा हैवी और रॉयल लुक देती हैं। खास मौकों पर पहनने के लिए यह शानदार विकल्प है। अगर आप 14 कैरेट गोल्‍ड में बहू को हैवी लुक वाली चेन देना चाहती हैं, तो यह बेस्‍ट विकल्‍प है। इस चेन के साथ बड़ा गोल्‍ड लॉकेट अच्‍छा लगेगा और इसे भी एथनिक और वेस्‍टर्न किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।

large bali gold chain

तो देर किस बात की। आज ही ज्‍वेलरी शॉप से जाकर बहू के लिए एक अच्‍छी सी गोल्‍ड चेन उपहार देने के लिए खरीद लाएं और मुंह दिखाई की रस्‍म को खास बनाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।