Gold Baliyan Designs: कनछेदन संस्कार पर बेटी को पहनाएं सोने की ये छोटी और खूबसूरत बालियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

New Gold Baliyan Designs: हिंदुओं में कनछेदन को बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। कुछ लोग तो बहुत छोटे में ही बेटियों के कान छिदवा देते हैं, वहीं कुछ लोग उनके थोड़ा बड़े होने का इंतजार करते हैं ताकि कनछोदन के बाद उन्हें खूबसूरत सोने की बालियां पहना सकें। ऐसे में अगर आपकी बेटी भी बड़ी और समझदार हो गई है और आप उसका कनछेदन कराना चाहती हैं, तो उसके लिए सोने की छोटी बालियां खरीद सकती हैं, जो बेटी के कान से चिपक जाएगी और उसके गिरने का डर नहीं होगा। आपको छोटी सोने की बालियों में ढेरों विकल्प मिल जाएंगे, जिनमें से आप बेटी के लिए कोई चुन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि बेटी स्कूल जाती है, तो सोने की छोटी-छोटी बालियां उसके कानों में न केवल सुंदर लगेंगी बल्कि सरक्षित भी रहेंगी और टीचर्स भी कोई ऑब्जेक्शन नहीं करेंगी। तो चलिए हम आपको कुछ छोटे साइज की सोने की बालियों के डिजाइंस के बारे में बताते हैं, जो आप अपनी बेटी के लिए खरीद सकती हैं।
फ्लावर डिजाइन वाली सोने की बालियां
फ्लावर डिजाइन वाली गोल्ड बालियां बच्चियों के लिए हमेशा से ही बहुत पसंद की जाती रही हैं। फूल के आकार में बनी ये छोटी-छोटी बालियां बच्चों के चेहरे की क्यूटनेस को बढ़ा देती हैं। इनमें आपको सिंपल और डिजाइनर दोनों तरह के पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की बालियों में आपको छोटी सी लटकन वाली सोने की बालियां भी मिल जाएंगी।
झूमर डिजाइन वाली सोने की बालियां
अगर आप बेटी के कानों में थोड़ी अलग और आकर्षक बालियां दिखना चाहती हैं, तो झूमर डिजाइन वाली गोल्ड बालियां भी एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। हालांकि बच्चियों के लिए इनका छोटा और हल्का डिजाइन ही लेना बेहतर रहता है। छोटे साइज की झूमर डिजाइन बालियां कान से ज्यादा नीचे नहीं लटकतीं, बल्कि हल्के से झूलती हुई बहुत सुंदर लगती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्ट, यहां डिजाइंस देखें
स्टोन वाली सोने की बालियां
कलरफुल स्टोन के साथ भी सोने की बालियां आपको अच्छी ज्वेलरी शॉप में मिल जाएंगी। इन बालियों में डिजाइंस की कमी भी नहीं है। आपको स्टोन वाली बालियों में तरह-तरह की कार्विंग और वर्क में सोने की बालियां मिल जाएंगी। बेटी छोटी और स्कूल जाती है, तो आपको उसे सिंगल स्टोन वर्क वाली लाइटवेट बालियां ही पहनानी चाहिए। यह दिखने में बहुत ही सजीली लगती हैं और बेटी के चेहरे की रोनक को बढ़ा देती हैं।
जरकन वाली सोने की बालियां
जरकन वाली सोने की बालियां हमेशा से ही क्लासी और रॉयल लुक देती हैं। जब बात बेटी के कनछेदन की हो, तो इनसे ज्यादा बेस्ट ऑप्शन क्या हो सकता है। छोटी से कान से चिपकी हुई जरकन बलियां बहुत ही कम्फर्टेबल होती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इन्हें पहनाकर आप अपनी बेटी को स्कूल भी भेज सकती हैं। इसमें आपको डिजाइंस भी बेशुमार मिल जाएंगी। अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी बाली नहीं चाहिए, तो सिंपल एक जरकन वाली बाली ही खरीदकर बेटी को पहना दीजिए।
यह भी पढ़ें- Gold Bali Designs: 18 कैरेट गोल्ड में 5 ग्राम के अंदर बनवानी है बेटी के लिए सोने की बालियां, तो जान लें कीमत
स्माइली वाली सोने की बालियां
अगर आपकी बेटी बहुत छोटी और आप उसे फंकी डिजाइन वाली सोने की बालियां पहनाना चाहती हैं, तो किसी अच्छी ज्वेलरी शोप में आपको तरह-तरह कार्टून या फिर स्माइली फेस वाली सोने की बालियां मिल जाएंगी। यह दिखने में बेहद क्यूट होती हैं और कनछेदन पर बेटी को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
कनछेदन संस्कार के लिए बच्चियों के लिए छोटी, हल्की और आरामदायक सोने की बालियां ही चुनना सबसे अच्छा रहता है। इससे बच्ची को किसी तरह की परेशानी नहीं होती और वह इन्हें रोजाना भी आसानी से पहन सकती है। साथ ही छोटे और सुंदर डिजाइंस उसकी मासूमियत और प्यारे लुक को और भी निखार देते हैं। इसलिए अगर आप अपनी बेटी के कनछेदन की तैयारी कर रही हैं, तो इन खूबसूरत गोल्ड बाली डिजाइंस में से कोई भी एक चुनकर उसके इस खास दिन को और भी यादगार बना सकती हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करना न भूलें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।