दीवार की सीलन और पुराने पेंट के दाग इन Wall Hanging डिजाइन से चालाकी से छुपाएं, देंगे एस्थेटिक बोहो वाइब

घर चाहें नया हो या पुराना, एक समय बाद दीवारों में सीलन या फिर उनका पेंट हटने लगता है। अब ऐसे में हर बार घर का मेकओवर करवाने का बजट हर किसी का नहीं होता है, आपकी इसी परेशानी को समझते हुए हम आपके लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत डिजाइन में आने वाली Wall Hangings लेकर आए हैं। एस्थेटिक बोहो स्टाइल में आने के चलते ये हर एक पुरानी दीवार को ट्रेंडी लुक देते हैं। दरअसल इनमें आपको टेक्सचर्ड फैब्रिक, नैचुरल रस्सी और विकर बास्केट जैसे एलिमेंट्स देखने को मिल जाते हैं जो न केवल खराब सतह को पूरी तरह ढक लेते हैं, बल्कि कमरे को एक एस्थेटिक लुक भी देते हैं। ये सीलन और खराब पेंट वाली दीवार को सजाने का सबसे बजट-फ्रेंडली और स्टाइलिश तरीका है। तो फिर देर किस बात की, चलिए करते हैं घर की सजावट:
1. बड़े मैक्रैम वॉल हैंगिंग

अगर आपकी दीवार काफी खराब हो चुकी है, जिसकी मरम्मत करवाने का बजट नहीं है तो इस प्रकार के वॉल हैंगिंग डिजाइन का आप चुनाव कर सकते हैं। ये सफेद, बेज या अर्थी रंगों के धागों के साथ आते हैं जो कमरे में एस्थेटिक और ट्रेंडी वाइब देने का काम करते हैं। इनमें नीचे की ओर लटकते हुए टैसल्स देखने को मिलते हैं, जो दीवार पर हुए दाग और धब्बों को बखूबी छिपाने का काम करते हैं।
2. यार्न और वूल फाइबर टपेस्ट्री

अगर आप भी मौसम में अनुसार अपने घर की सजावट में छोटा-मोटा बदलाव करते रहते हैं, तो इस प्रकार के वॉल हैंगिंग आपके लिए सही रहेंगे। जैसे की नाम से ही समझ आ रहा है, इन डिजाइन में ऊनी धागों और मोटे टेक्सचर से बने रंग-बिरंगे डिजाइन देखने को मिलते हैं जो ठंड के मौसम में घर की दीवार को सुंदर लुक देने का काम करते हैं। ये दीवार पर हुए सीलन के धब्बों को छिपाने के साथ-साथ उसे एक 3D लुक देते हैं। इन्हें आप चाहें तो लिविंग रूम के सोफे की पीछे वाली दीवार या फिर बेडरूम में बेड की पीछे वाली दीवार पर लगा सकते हैं।
3. फैब्रिक टैपेस्ट्री

अगर आपके घर की दीवार का काफी बड़ा हिस्सा खराब हो गया है, तो मंडला, सन-मून या नैचर की थीम वाली कॉटन टैपेस्ट्री Wall Hanging Designs का उपयोग कर सकते हैं। लगाने में बेहद ही आसान रहने वाले ये डिजाइन कमरे में तुरंत रंग और बोहो वाइब भर देते हैं। इसके अलावा ये उन लोगों के लिए भी एकदम उपयुक्त रहते हैं, जिन्हें कला करना काफी पसंद है। या फिर जिन्होंने अपने घर की डेकोरेशन नेचर थीम से मैच करते हुए की है।
4. बुनी हुई बास्केट वॉल आर्ट

इस प्रकार के वॉल हैंगिंग डिजाइन को तैयार करने के लिए सीग्रास या फिर बांस का प्रयोग किया जाता है, जिसके जरिए गोल टोकरियों का समूह बनाकर दीवार पर लगाया जाता है। इस समय काफी ट्रेंड कर रही ये Wall Decoration आइडिया आपके घर की दीवार पर पड़ें दाग या पपड़ी को छिपा देता है। इनकी मदद से आप पसंद के अनुसार अलग-अलग पैटर्न में लगाकर एक खूबसूरत गैलरी वॉल तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Cardboard Box DIY: 50 रुपये में बदल जाएगा कमरे का हाल, बेकार पड़े कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं डेकोर आइटम्स
5. वुडन बीड गारलैंड और फोटो डिस्प्ले

लकड़ी के मोतियों और जूट की रस्सी से बनी ये लटकन दीवार को एक मिनिमल और एस्थेटिक बोहो वाइब एवं लुक देती है। यदि दीवार पर छोटे-छोटे धब्बे या दरारें हैं, तो आप इस गारलैंड पर छोटी लकड़ी की क्लिप्स की मदद से अपनी पसंदीदा तस्वीरें या आर्ट कार्ड्स लगाकर उन हिस्सों को आसानी से छिपा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Newspaper Craft: पुराने अखबारों से सजाएं अपना घर, बनाएं ये यूनिक और बजट-फ्रेंडली चीजें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- दीवार के दाग-धब्बों या सीलन को कैसे छिपाया जा सकता है?
- अगर आपका बजट कम है तो दीवार पर पड़े दाग-धब्बों या सीलन को छिपाने के लिए आप वॉल हैंगिंग, वॉल पेटिंग आदि सजावट के ऑप्शन का प्रयोग कर सकते हैं।
- बोहो वाइब के लिए कौन सी सामग्री सबसे अच्छी है?
- प्राकृतिक सामग्री जैसे मैक्रैम, बुनाई, लकड़ी, पंख और सूती धागे बोहो वाइब के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
- क्या बोहो वॉल हैंगिंग छोटे कमरों में भी अच्छे लगते हैं?
- हां, छोटे कमरों में भी बोहो वॉल हैंगिंग बहुत अच्छे लगते हैं, खासकर यदि आप हल्के रंग और न्यूनतम डिज़ाइन चुनें ताकि कमरा भरा हुआ न लगे।
- बोहो सजावट में किन रंगों का प्रयोग करना चाहिए?
- बोहो सजावट में आमतौर पर मिट्टी के रंग (टेराकोटा, बेज, मटमैला), हरे, नीले और नारंगी जैसे प्राकृतिक और शांत रंगों का प्रयोग किया जाता है।
- बोहो वॉल हैंगिंग को कैसे साफ करें?
- अधिकांश बोहो वॉल हैंगिंग (जैसे मैक्रैम) को हल्के हाथ से धोया जा सकता है या धूल हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर के ब्रश अटैचमेंट का उपयोग किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।