Cardboard Box DIY: 50 रुपये में बदल जाएगा कमरे का हाल, बेकार पड़े कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं डेकोर आइटम्स

Cardboard Reuse Ideas: आज के समय हम में से अधिकतर लोग बाजार से सामान खरीदने के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। अब ऐसे में घर में कार्डबोर्ड के ढेर सारे डिब्बे इकट्ठा हो जाते हैं, जिन्हें कुछ फेंक देते हैं, तो कुछ लोग इन्हें बेच देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसकी मदद से आप घर को सजाने के लिए कमाल की चीजें बना सकती हैं। वह भी मात्र 50 रुपये के खर्च से।
Updated:- 2026-05-14, 14:43 IST
Cardboard craft ideas

Cardboard Se Decor Items Kaise Banayen: घर को सजाना हो या फिर जरूरत का सामान मंगाना हो। आज के समय हम में से अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अब ऐसे में घर में ढेर सारे कार्डबोर्ड बॉक्स इकट्ठा हो जाते हैं, जिन्हें फेंक दिया जाता है या फिर बेच दिया जाता है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग की शौकीन हैं, तो यकीनन आपके घर में गत्ते के तमाम बॉक्स इकट्ठा हो गए होंगे। अगर आप इन्हें बेकार या कबाड़ समझती है, तो थोड़ा रुकिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जिन डिब्बों को कचरा समझती हैं, वह बड़े कमाल के हैं।

आमतौर पर लोग घर को सजाने के लिए मार्केट से डेकोर आइटम्स मंगाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन डिब्बों से महंगे से महंगे सजावट का सामान बना सकती हैं और वह भी मात्र 50 रुपये के खर्च में। आज के इस लेख में हम आपको मोटे कार्डबोर्ड बॉक्स से बनने वाले सजावट के सामान के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टाइलिश ऑर्गनाइजर और बास्केट (How To Make Basket From Cardboard Box)

How To Make Basket From Cardboard Box

कार्डबोर्ड बॉक्स को एक सुंदर स्टोरेज बास्केट बना सकती हैं। इसके लिए बस एक मीडियम आकार का डिब्बा लें और उसके ऊपर जूट की रस्सी को ग्लू गन की मदद से चारों तरफ लपेट दें। अंदर की तरफ एक सफेद या प्रिंटेड पुराना सूती कपड़ा बिछा दें। आपकी बोहो-स्टाइल बास्केट तैयार है, जिसे आप ड्रेसिंग टेबल पर मेकअप रखने या लिविंग रूम में रिमोट और मैगजीन रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Hanger Reuse ideas: पुराने हैंगर को फेंकने की गलती न करें, बगीचे से लेकर लैपटॉप स्टैंड तक; ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

वॉल हैंगिंग आइटम्स (How To Make Wall Hanging Item From Cardboard)

cardboard reuse hacks

पुराने डिब्बों के मजबूत हिस्सों को काटकर आप मनचाहे आकार के फोटो फ्रेम बना सकती हैं। इन्हें एक्रिलिक पेंट करें या बेकार पड़े मोतियों और बटनों से सजाएं। इसके अलावा, कार्डबोर्ड के टुकड़ों को हेक्सागन शेप में काटकर उन्हें दीवार पर एक पैटर्न में लगा दें। इन पर आप छोटे आर्टवर्क बना सकते हैं या इन्हें मिरर फ्रेम की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दिखने में बिल्कुल महंगे डिजाइनर डेकोर जैसा लगता है।

कार्डबोर्ड से कैट पेन होल्डर (How To Make Pen Holder From Cardboard)

How To Make Pen Holder From Cardboard

कार्डबोर्ड से कैट पेन होल्डर बनाने के लिए एक खाली डिब्बा लें और उसे रंगीन कागज से कवर करें। अब कार्डबोर्ड से दो छोटे कान और एक लंबी पूंछ काटकर डिब्बे पर चिपका दें। अंत में मार्कर से बिल्ली की आंखें और मूंछें बनाएं। आपका सुंदर पेन होल्डर तैयार है।

बोहो-स्टाइल वॉल मिरर (How To Make Boho Style Mirror)

How To Make Boho Style Mirror

बाजार में मिलने वाले बोहो मिरर काफी महंगे होते हैं, लेकिन आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को एक बड़े घेरे में काटें और उसके बीच में एक छोटा गोल शीशा चिपका दें। शीशे के चारों ओर सजावट के लिए आप कार्डबोर्ड की ही पतली-पतली तीलियां काटकर चिपकाएं या फिर जूट की रस्सी का इस्तेमाल करें। 50 रुपये के अंदर आने वाला गोल्डन स्प्रे पेंट या जूट की डोरी इसे बिल्कुल प्रोफेशनल और लग्जरी लुक देगी।

इसे भी पढ़ें- Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस  क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, gemini

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।