DIY Newspaper Craft: पुराने अखबारों से सजाएं अपना घर, बनाएं ये यूनिक और बजट-फ्रेंडली चीजें

Old Newspaper Reuse Ideas: हर घर में रोजाना अखबार जरूर आता है और जैसे ही लोग पढ़ लेते हैं, ये कबाड़ में चला जाता है। धीरे-धीरे इसका ढेर लग जाता है और लोग इसे कबाड़ में बेच देते ह‍ैं। अगर आपके घर में भी ढेरों पुराने अखबार पड़े हुए हैं, तो उनसे कुछ डेकोरेट‍िव आइटम्‍स बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-08, 13:32 IST
old newspaper diy

हम सभी के घर में अखबार रोजाना आता है। ऐसे में घर का एक कोना जरूर होता है जहां पुराने अखबारों का ढेर लगा होत है। कुछ समय बाद इन्‍हीं पुराने अखबारों काे लोग कबाड़ में बेच देते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं क‍ि इन्‍हीं पुराने अखबारों से आप घर के ल‍िए खूबसूरत डेकोरेट‍िव आइटम्‍स भी बना सकती हैं?

जी हां, खास बात तो ये है क‍ि आप कम खर्च में ही इनसे काफी सुंदर डेकोरेट‍िव पीस तैयार कर सकती हैं। तो अगर आपके यहां भी पुराने अखबारों का ढेर लगा हुआ है तो उन्‍हें कबाड़ में न‍िकालने के बजाय कुछ शानदार तरीकों से इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

अखबार से बनाएं खूबसूरत फ्लावर वास

old newspaper diy (3)

पुराने अखबारों से आप खूबसूरत सा फ्लावर वास बना सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए अखबारों को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में मोड़कर रोल बना लें। अब इन रोल्स को किसी पुरानी बॉटल या प्लास्टिक कंटेनर के चारों तरफ चिपका दें। ऊपर से आप अपनी पसंद का कोई कलर कर सकती हैं। इसमें आर्टिफिशियल फूल रख सकती हैं। ये दि‍खने में बिल्कुल हैंडमेड डिजाइनर पीस जैसा लगेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को म‍िलेगा खूबसूरत लुक

वॉल हैंग‍िंग बढ़ाएगा घर की खूबसूरती

old newspaper diy (1)

अगर आपके घर की दीवारें खाली हैं तो आप वहां पर अखबारों से वॉल हैंग‍िंग बनाकर टांग सकती हैं। इसके ल‍िए अखबार की पट्ट‍ियों को गोल या फूलों के शेप में मोड़कर च‍िपका दें। ऐसे ही कई छोटे-छाेटे ड‍िजाइन बना लें और उन्‍हें जोड़कर बड़ा सा पैटर्न तैयार कर लें। आप इसके ऊपर कलर, ग्‍ल‍िटर या लेस लगाकर खूबसूरत लुक दे सकती हैं। अब इसे डोरी की मदद से वॉल हैंग‍िंग बनाकर टांग सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Reuse Empty Medicine Bottles: आप भी फेंक देती हैं दवाई की खाली बोतलें? घर में इन 5 तरह से आ सकते हैं काम

स्टाइलिश पेन स्टैंड बनाएं

old newspaper diy (4)

पुराने अखबारों से आप पेन स्टैंड भी बना सकती हैं। इसके लिए किसी खाली डिब्बे पर अखबार की रोल की हुई स्ट्रिप्स को चिपका दें। अब जब ये सूख जाए तो उस पर आप पेंट कर सकती हैं। इसे आप स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रख सकती हैं। ये द‍िखने में बहुत ही सुंदर लगेगा।

यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती

अखबार की टोकरी बनाएं

old newspaper diy (5)

आजकल न्यूजपेपर बास्केट भी काफी लोग बना रहे हैं। इसके ल‍िए अखबार की लंबी रोल्स बनाकर उन्हें बुनाई की तरह आपस में पिरोया जाता है। इससे छोटी टोकरी तैयार की जा सकती है। इसका इस्तेमाल आप चाबियां, रिमोट, मेकअप या छोटी चीजें रखने के लिए कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Paper Bags: ऑनलाइन डिलीवरी वाले 'पेपर बैग्स' को फेंकें नहीं, घर सजाने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 चीजें

ताे अगर आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लग गया है तो ऊपर बताई गई चीजें बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/AI Generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।