Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

Wall Hanging Planters Ideas: छोटी बालकनी और बेडरूम को लग्जरी मेकओवर देने के लिए बेहतरीन वॉल हैंगिंग प्लांटर जो आपके घर को मॉडर्न और फ्रेश लुक देंगे। कम जगह में वर्टिकल गार्डनिंग के ये स्टाइलिश तरीके हर किसी का भी ध्यान अट्रैक्ट करेंगे। नीचे देखें वॉल हैंगिंग प्लांटर के लेटेस्ट डिजाइंस।
Updated:- 2026-03-18, 14:27 IST
wall hanging planters

Modern Wall Hanging Planters Ideas: आजकल छोटे घरों और फ्लैट्स में जगह की कमी के कारण गार्डनिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन वॉल हैंगिंग प्लांटर्स बेहतरीन तरीका है। इससे छोटी सी बालकनी या बेडरूम को बिना फर्श पर जगह घेरे हुए लग्जरी और मॉडर्न लुक दे सकती हैं। दीवारों पर ग्रीनरी न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि हवा को फ्रेश करता है। इन प्लांटर्स की मदद से आप अपने कमरे के खाली कोनों को एक वाइब्रेंट वर्टिकल गार्डन में बदल सकती हैं। सही प्लांट और स्टाइलिश स्टैंड्स का चुनाव आपके सिंपल से कमरे को महंगे होटल के जैसा आलीशान बना सकता है।

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैंगिंग प्लांटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी बालकनी और लीविंग रूम में लगा सकती हैं।

बास्केट हैंगिंग बास्केट प्लांटर (Modern Hanging Basket Planter)

modern hanging basket ideas

मॉडर्न हैंगिंग बास्केट प्लांटर्स के साथ अपनी बालकनी और कमरों को लग्जरी लुक देते हैं। इसमें मनी प्लांट या पेटुनिया जैसे पौधों के साथ इनका उपयोग करें और घर को नेचर वाइब वाला बना सकती हैं।

कोकेनेट शेल हैंगिंग प्लांटर (Coconut design Hanging Planter)

Coconut design Hanging Planter

हैंगिंग प्लांटर्स आपकी बालकनी को एक मॉर्डन और क्लासी लुक देते हैं। इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ यह प्लांटर बजट में भी सस्ता होता है। इसमें मनी प्लांट या सकुलेंट्स लगाकर आप घर के किसी भी कोने को नेचुरल और स्टाइलिश बना सकते हैं।

मैक्रम थ्रेड प्लांट हैंगर्स (Macrame Plant Hangers)

Macramé Plant Hangers

अगर आप अपने बेडरूम या बालकनी को बोहो-चिक और विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो मैक्रम धागों से बने हैंगर्स बेस्ट हैं। ये हाथ से बुने हुए सूती धागों के स्टैंड होते हैं जिनमें आप कांच या मिट्टी के गमले रख सकते हैं। जब इनमें मनी प्लांट या स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स जैसी बेलें नीचे की ओर लटकती हैं, तो यह दीवार लग्जरी फील देता है।

इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल

वर्टिकल पॉकेट गार्डन (Vertical Pocket Planters)

Vertical Pocket Planters

अगर आप अपनी बालकनी की दीवार को हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो फेल्ट फैब्रिक से बने पॉकेट प्लांटर्स बेस्ट हैं। इनमें कई छोटे-छोटे पॉकेट्स होते हैं जिनमें आप अलग-अलग तरह के छोटे पौधे जैसे फर्न, पेटुनिया या पुदीना लगा सकती हैं। यह आपकी दीवार पर एक रियल वॉलपेपर जैसा लुक देता है, जो देखने में मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगता है।

जियोमेट्रिक मेटल प्लांटर्स (Geometric Metal Wall Planters)

Geometric Metal hanging Planter

लग्जरी लुक के लिए मेटल के बने जियोमेट्रिक शेप वाले प्लांटर्स चुनें। तांबे या काले रंग के त्रिकोणीय और षट्कोणीय स्टैंड बेडरूम की दीवारों पर बहुत सुंदर लगते हैं। इनमें आप कम पानी वाले सक्युलेंटेंस या कैक्टस लगा सकती हैं। ये न केवल पौधे रखने के काम आते हैं बल्कि अपने आप में एक बेहतरीन वॉल आर्ट भी हैं।

वुडन वॉल शेल्फ प्लांटर्स

Wooden Wall Shelf Units

अगर आपका घर छोटा है, तो फ्लोटिंग शेल्फ पर छोटे-छोटे गमले रखना एक क्लासिक तरीका है। आप अपनी दीवारों पर लकड़ी के छोटे फ्रेम लगा सकती हैं और उनमें छोटे सिरेमिक पॉट्स रख सकती हैं। लकड़ी और ग्रीनरी का मेल घर में एक नेचुरल और वार्म माहौल देता है, जो बेडरूम डेकोरेशन के लिए बेस्ट है।

सेल्फ-वॉटरिंग रेलिंग और वॉल पॉट्स

hooked hanging planter

अगर आपके पास समय कम है, तो आप सेल्फ वॉटरिंग रेलिंग वाले प्लाटंर ले सकती हैं। इनकी खासियत इनका सेल्फ-वॉटरिंग सिस्टम होता है। ये कई रंगों में उपलब्ध हैं, जो आपकी फीकी पड़ चुकी बालकनी को नया और मॉडर्न लुक दे सकते हैं।

सिरेमिक वॉल पॉट प्लांटर्स

Ceramic Wall Pot Planter

सिरेमिक वॉल पॉट प्लांटर आपके घर को एक एलिगेंट और लग्जरी लुक देने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इनका चमकदार फिनिश और आकर्षक डिजाइन सादी दीवारों को भी जीवंत बना देता है। ये टिकाऊ होते हैं और इनमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जो मनी प्लांट और सक्युलेंट्स के लिए एकदम सही है।

ग्लास टेरारियम वॉल प्लांटर्स

hanging planter

ग्लास टेरारियम वॉल प्लांटर घर के अंदर इंडोर गार्डन बनाने का सबसे बेस्ट तरीका है। इनका ट्रांसपेरेंट लुक बेडरूम और बालकनी को मिनिमलिस्टिक और लग्जरी फील देता है। इनमें रंगीन कंकड़ और छोटे पौधों का इस्तेमाल करके आप रू को नेचर वाला लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Garden Lighting Ideas: गार्डन लाइटिंग से रात में जगमगाएगा आपका बगीचा, जानें 5 स्मार्ट तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
बेडरूम में नेचर और क्लासी लुक देने के लिए कैसा हैंगिंग प्लांटर चुनें?
बेडरूम में नेचर और क्लासी लुक देने के लिए फ्लोटिंग वुड शेल्फ हैंगिंग प्लांटर लगाएं।
बेडरूम के लिए सबसे अच्छे एयर-प्यूरीफाइंग प्लांट्स कौन से हैं?
बेडरूम के लिए बेस्ट प्लांट स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।