पार्क या बगीचे में मधुमक्खी काट ले तो क्या करें? तुरंत राहत पाने के तरीके

मधुमक्खी का डंक लगते ही दर्द से बुरा हाल हो जाता है। खासतौर से बच्‍चों, बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि सूजन तो ठीक हो जाती है, लेकिन शरीर में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन भी हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले क्‍या करें?
Updated:- 2026-11-12, 12:44 IST
image

किसी बाग या पार्क में टहलने के दौरान अगर मधुमक्खी या ततैया डंक मार दे तो परेशान न हों। अक्‍सर ये घटना बच्चों के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। इनके काटने के बाद उस हिस्से में तेज दर्द होता है और धीर-धीरे उस हिस्से में सूजन आने लगती है। अगर डंक को सही समय पर न निकाला जाए या फिर कुछ इलाज न किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें ततैया-मधुमक्खी के काटने के बाद राहत के लिए अपना सकते हैं।

मधुमक्खी काटने पर सबसे पहले करें ये काम

inside img (5)

Image Credit: Shuttertock

यह भी पढ़ें- Insects Treatment: घर में मधुमक्खियों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर पाएं छुटकारा

अगर आपको मधुमक्‍खी या ततैया ने अचानक डंक मार दिया तो घबराएं नहीं। सबसे पहले कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप काफी हद तक राहत पा सकते हैं। यहां बताए गए नुस्‍खे आपके बेहद काम आएंगे।

  • एम्‍स आयुर्वेद दिल्‍ली के डॉ. रमेश के अनुसार, मधुमक्खी या ततैया काट ले तो बिना वक्‍त गंवाए प्रभावित स्‍थान पर बर्फ का टुकड़ा लगाएं। बर्फ को कपड़े में लपेटकर उस जगह पर रगड़े। इससे दर्द के साथ सूजन भी कम होगी।
  • आप चाहें तो सेब के सिरके का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। सुनकर बेशक अटपटा लगे, लेकिन ये कारगर उपाय है। थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर कीड़े के काटी गई जगह पर लगाएं, इससे दर्द पर सूजन में आराम मिलेगा।
  • घर में बेकिंग सोडा है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व होते हैं जो डंक में मौजूद एसिडिक जहर को न्यूट्रलाइज करते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे कीड़े के काटने वाली जगह पर अप्‍लाई करें। करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
  • ऐसा करने से खुजली, जलन और दर्द में काफी कमी आती है, अगर दर्द ज्यादा है तो ये प्रोसेस दिन में दो से तीन बार दोहराया जा सकता है
  • डंक पूरा निकालने के बाद साबुन और पानी से स्किन को अच्छी तरह साफ करें
  • आपको सांस लेने में परेशानी, चक्कर, उल्टी या एलर्जी जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें 

यह भी पढ़ें- घर में मधुमक्खियों ने कर दिया है परेशान तो इस 1 चीज से सिर्फ 5 मिनट में करें दूर

मधुमक्‍खी के डंक मारने के बाद बिल्‍कुल न घबराएं यहां बताए गए घरेलू उपचार आपकी मदद करेंगे। अगर तकलीफ बढ़ जाए तो आप तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com

FAQ
मधुमक्खी के डंक मारने पर कौन-से संकेत मेडिकल इमरजेंसी बताते हैं?
कुछ लोगों का इम्यून सिस्टम मधुमक्खी के जहर के खिलाफ तेज प्रतिक्रिया करता है। इससे तेज एलर्जिक रिएक्शन जैसी समस्या हो सकती है। 
अगर मधुमक्खी का डंक स्किन में फंस जाए तो क्या रिस्क हो सकता है?
त्‍वचा में सूजन और जलन बढ़ सकती है। कुछ केस में यह सामान्य से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। स्किन को बार-बार छूने या खुजलाने से इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है।
मधुमक्खी के डंक मारने पर तुरंत क्या कदम उठाएं?
सबसे पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचे। अगर डंक स्किन पर दिख रहा है तो उसे सावधानी से निकालें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।