घर में मधुमक्खियों ने कर दिया है परेशान तो इस 1 चीज से सिर्फ 5 मिनट में करें दूर

अगर घर के किसे भी हिस्से में मधुमक्खियां आती हैं और इनके काटने का खतरा बढ़ गया है तो इस 1 चीज के इस्तेमाल से सिर्फ 5 मिनट के अंदर भगा सकते हैं।
Updated:- 2023-11-17, 12:13 IST
image

How To Get Rid Of Honey Bees: बदलते मौसम के साथ घर और गार्डन में कई तरह के कीड़े लगने लगते हैं। कई कीड़े ऐसे होते हैं, जिनके काटने के गंभीर समस्या भी हो जाती है।

मधुमक्खी भी एक ऐसे कीड़े होते हैं, जिनके काटने से कई लोग बीमार पड़ जाते हैं या फिर स्किन की समस्या भी होने लगती है। यह अक्सर देखा जाता है कि घर या गार्डन में मधुमक्खियां अपना घर बना लेती हैं और भगाने का नाम नहीं लेती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको 1 ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से सिर्फ 5 मिनट के अंदर गार्डन और घर में लगाने वाली मधुमक्खियों को भाग सकते हैं।

केरोसिन ऑयल का करें इस्तेमाल

how to get rid of honey bees with kerosene oil tips

घर के किसी भी हिस्से में या गार्डन में लगने वाली मधुमक्खियों अगर आप चंद मिनटों में भगाना चाहते हैं, तो केरोसिन ऑयल यानी मिट्टी का तेल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके तेज दुर्गन्ध के चलते मधुमक्खियां 5 मिनट के अंदर भाग जाएगी। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 4-5 चम्मच मिट्टी का तेल स्प्रे बोतल में डालें।
  • अब इसमें 1 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद घर के उन हिस्सों पर स्प्रे का छिड़काव कीजिए जहां मधुमक्खियां अधिक मौजूद हैं।
  • तेज दुर्गन्ध के चलते 5 मिनट के अंदर  मधुमक्खियां भाग जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: घर और गार्डन में लगने वाले कीड़ों को इस 1 चीज से सिर्फ 5 मिनट में दूर भगाएं

केरोसिन ऑयल और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

tips to get rid of honey bees with kerosene oil

केरोसिन ऑयल और बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी मधुमक्खियों को चंद मिनटों में भगा सकते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से सिर्फ मधुमक्खियां ही नहीं, बल्कि गोजर, चिट्टी, छिपकली, कॉकरोच या मकड़ी आदि कीड़े को भी आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बर्तन में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
  • अब इसमें 3-4 चम्मच केरोसिन ऑयल और 3-4 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद मिश्रण को उन स्थानों पर छिड़काव कीजिए जहां मधुमक्खियां लगती हैं।
  • केरोसिन ऑयल और बेकिंग सोडा की तेज स्मेल के चलते मधुमक्खियां 5 मिनट के अंदर भाग जाएंगी।

 

सिरका और केरोसिन का मिश्रण इस्तेमाल करें

ways to get rid of honey bees with kerosene oil

खाना बनाने या फिर घर से कॉकरोच को भगाने के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार सिरके का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि सिरके और केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से चंद मिनटों में मधुमक्खियों को भाग सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 3-4 चम्मच सिरका को डालें।
  • अब इसमें केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद सेट होने के लिए मिश्रण को कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए।
  • करीब 5 मिनट बाद मिश्रण का छिड़काव उन जगहों कर कीजिए जहां मधुमक्खियां अधिक लगती है।
  • तेज बदबू के चलते  मधुमक्खियां 5 मिनट के अंदर भाग जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: मौसमी कीड़े-मकोड़े से हैं परेशान, तो भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 

इन चीजों के इस्तेमाल से भी मधुमक्खियों भाग सकते हैं

know how to get rid of honey bees with kerosene oil

केरोसिन ऑयल, बेकिंग सोडा या फिर सिरके के इस्तेमाल के अलावा अन्य कई चीजों के उपयोग से मधुमक्खियों को भाग सकते हैं। इसके लिए आप नीम ऑयल, मोथ बॉल्स, कपूर या दालचीनी के इस्तेमाल से भी मधुमक्खियों को भगा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।