Tech Tips: मोबाइल की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो आजमाएं ये टिप्स

मौजूदा समय में बिना स्मार्टफ़ोन शायद ही कोई रहता हो। लगभग हर किसी के हाथ में कोई न कोई स्मार्टफ़ोन ज़रूर रहता है। एक तरह से बिना स्मार्टफ़ोन रखें इंसान अंधा ही है। भारत जैसे देश हर रोज कम से कम चार से पांच मोबाइल बाज़ार में ज़रूर आती है। ऐसे कई लोग भी हैं, जो एक साथ चार से पांच स्मार्टफ़ोन साथ में रखते हैं। लेकिन, जिस तेजी से स्मार्टफ़ोन बाज़ार में आती है उस तेजी से ख़राब भी होती है। हर दिन लगभग लाखों मोबाइल की टच स्क्रीन ख़राब हो जाती है। कभी-कभी मोबाइल की टच स्क्रीन ठीक दिखाई तो देती हैं लेकिन, सही से काम नहीं करती हैं। ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से टच स्क्रीन को आसानी से ठीक भी किया जा सकता है। लेख में कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर मोबाइल की टच स्क्रीन को कुछ हद तक सही कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
चार्जिंग पॉइंट चेक करें

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि कभी-कभी चार्जिंग पोर्ट में गंदगी या डस्ट जमा हो जाने के कारण टच में प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए समय-समय पर और सावधानी के साथ मोबाइल के चार्जिंग जैक को साफ करती रहे हैं। ध्यान रहे, जब भी आप मोबाइल जैक को साफ करें तो, मोबाइल को ज़रूर बंद रखें। अगर मोबाइल की बैटरी निकल जसकती है, तो आप बैटरी को बाहर निकालकर भी साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अगर डिलीट करना है वॉट्सएप का सारा डेटा तो करें ये काम
स्क्रीन प्रोटेक्टर हटाएं

मोबाइल की टच स्क्रीन न काम करने की एक मुख्य वजह स्क्रीन प्रोटेक्टर भी हो सकती हैं। कई बार क्या होता है की स्क्रीन गार्ड और फ़ोन स्क्रीन के बीच एयर गैप बन जाते हैं, जिसके चलते हैं स्क्रीन ठीक से काम नहीं करती है। एक तरह से स्क्रीन गार्ड और फ़ोन स्क्रीन के बीच बबल्स बन जाते हैं। ऐसे में आप मोबाइल को बंद करके स्क्रीन प्रोटेक्टर को हटा कर देख लें। कई बार इस माध्यम से भी स्क्रीन ठीक हो जाती है। (मोबाइल को हैकर्स से बचाने के लिए टिप्स)
मोबाइल को वायरस मुक्त रखें

कभी-कभी मोबाइल स्क्रीन न ही टूटी हुई होती है और न ही उसपर कोई स्क्रैच होती है लेकिन, फिर भी स्क्रीन काम नहीं करती है। शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं तो आपको बता दें कि कुछ ऐसे मोबाइल होते हैं, जिन्हें एंटी-वायरस से अपडेट करते रहन चाहिए। कभी-कभी मोबाइल में अधिक वायरस होने के चलते भी स्क्रीन काम नहीं करती है। इसलिए अपने स्मार्टफ़ोन में एंटी-वायरस ज़रूर रखें। (फोन खरीदते समय चार फीचर्स पर करें फोकस)
इसे भी पढ़ें: इन 6 बातों का विशेष ध्यान रखें इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए
मोबाइल फैक्ट्री डाटा रिसेट करें

फ़ोन में टच की समस्या होने का कारण मोबाइल हैंग का भी होना हो सकता है। ऐसे में अगर टच काम नहीं कर रहा तो आप मोबाइल को री-स्टार्ट करके भी देख सकती हैं। कई बार मोबाइल में मौजूद एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के चलते स्क्रीन काम नहीं करती है। ऐसे में मोबाइल फैक्ट्री डाटा रिसेट करने के साथ-साथ रिकवरी डाटा मोड करके फ़ोन को रिसेट करें। इससे भी कई बार परेशानी दूर हो जाती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@blog.clover.com,beebom.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।