Lecturer Recruitment 2025: इस राज्य में लेक्चरर के सैकड़ों पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्कूल शिक्षा विभाग में 575 लेक्चरर पदों के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jkpsc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 500 से अधिक पदों पर निकाली गई इस वैकेंसी के लिए ऐप्लिकेशन प्रोसेस फिलहाल जारी है। पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस वैकेंसी के माध्यम से जुलॉजी, बॉटनी, इंग्लिश, फिजिक्स, भूगोल सहित अन्य विषयों में खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करना है, आदि सभी चीजों के बारे में आइए आगे विस्तार से जानते हैं। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी बताए गए हैं, जिनको फॉलो करके आप अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन (JKPSC Lecturer Recruitment 2024 How To Apply)
- जेकेपीएससी लेक्चरर भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इसके आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना है।
- इसके होमपेज पर आपको भर्ती टैब पर क्लिक करके ‘नौकरियां/ऑनलाइन आवेदन’ पर जाना है।
- यहां, डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर करने का ऑप्शन दिखेगा।
- अब, आप आवेदन करने के लिए पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म अच्छी तरह भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आखिर में भविष्य के संदर्भ के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।
इसे भी पढ़ें- इन 8 क्षेत्रों में प्रोफेसर बनने का मौका! जानिए UGC की नई गाइडलाइन में क्या है खास?
जेकेपीएससी लेक्चरर भर्ती विवरण (JKPSC Lecturer Recruitment 2024 Vacancy Details)
गणित: 54
बॉटनी : 52
केमिस्ट्री: 51
जुलॉजी: 50
फिजिक्स: 50
राजनीति विज्ञान: 49
अंग्रेजी: 49
शिक्षा: 48
पर्यावरण विज्ञान: 41
उर्दू: 36
अर्थशास्त्र: 28
इतिहास: 14
समाजशास्त्र: 13
कॉमर्स: 10
भूगोल: 06
मनोविज्ञान: 04
फंक्शनल इंग्लिश: 04
फ़ारसी: 04
डोंगरी: 03
कश्मीरी: 03
अरेबिक : 2
पंजाबी: 01
सांख्यिकी: 01
इसे भी पढ़ें- केनरा बैंक में निकली इस पद के लिए वैकेंसी, जानें क्या है एप्लीकेशन की लास्ट डेट और अन्य डिटेल्स
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (JKPSC Lecturer Recruitment 2024 Last Date For Apply)
जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकली इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब, उम्मीदवार 17 जनवरी, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि पहले 9 जनवरी थी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई थी।
इसे भी पढ़ें- क्या आप हैं TET, CTET और B.Ed पास? रेलवे की इस भर्ती के लिए कर सकती हैं आवेदन, जानें सभी डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।