इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगा ब्लू टिक क्या है? वेरिफिकेशन प्रोसेस जानें

सोशल मीडिया साइट्स के ज़माने में सबसे अधिक इस्तेमाल इंस्टाग्राम का होता है क्योंकि, यहां आम नागरिकों से लेकर देशी और विदेशी सेलिब्रिटी, राजनितिक और तमाम मीडिया संस्थान भी मौजूद हैं। आम लोगों को छोड़कर कुछ खास लोगों के अकाउंट पर ब्लू टिक होता है, लेकिन क्या आपके अकाउंट पर ये टिक नहीं आ सकता है? जी हां, बिल्कुल आ सकता है।
लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू टिक पाने के लिए एक नियम और प्रक्रिया होता है जिसके माध्यम से आपको ब्लू टिक मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं कि आखिर आप इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लू टिक कैसे ला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने पुराने मोबाइल को बेचने से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
ब्लू टिक का मतलब होता क्या है?
जब आप इंस्टाग्राम चलाते होंगे तो आपने अकाउंट के ठीक साथ में ब्लू टिक ज़रूर देखा होगा। इस ब्लू टिक को अक्सर आपने सेलिब्रटी या किसी नेता के अकाउंट पर देखा होगा। इसका मतलब यह होता है कि यह अकाउंट verified है यानि इंस्टाग्राम ने जांचने और परखने के बाद उसे verified कर चुका है। इससे यह मालूम चलता है कि अकाउंट रियल है। हालांकि, ऐसे कई अकाउंट भी होते हैं जो वेरीफाई नहीं होते हैं लेकिन, कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति चला रहा होता है। (टिप्स फॉलो कर बढ़ाएं इंस्टाग्राम फॉलोअर्स)
ब्लू टिक पाने का क्या है नियम और तरीका?
- सबसे पहले आप स्मार्ट फ़ोन पर या फिर iphone पर इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को डाउनलोड करके लॉग इन कर लीजिए और ओपन कर लीजिए।
- इसके बाद अपना प्रोफाइल खोले। प्रोफाइल खोलने के बाद राइट साइड में ट्री लाइन दिखाई देगा। यहां आपको क्लिक करना होगा। जैसे में आप यहां क्लिक करेंगे तो आपको सेटिंग दिखाई देगा।
- सेटिंग ऑप्शन में जाए। इसके बाद आपको अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे में आप अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको एक साथ कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें: कितना जानते हैं आप फेसबुक के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में
- नीचे आने पर आपको Request Verification का ऑप्शन दिखाई देगा, जैसे ही इसको क्लिक करेंगे आपके सामने एक फार्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूरा नाम के साथ अपनी पहचान बताना होगा और जिस जानकारी को मांग रहा होगा उसके बारे में आपको बताना होगा। कई बार गोवेर्मेंट आईडी प्रूफ भी अपलोड करना होता है।
- ऐसा करने पर कुछ दिनों बाद इंस्टाग्राम वेरीफाई करने बाद ब्लू टिक प्रदान कर देता है। (सोशल मीडिया अकाउंट सिक्योर करने के टिप्स)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।