Laptop Tips: लैपटॉप पर ऑफिस के काम करने के दौरान कई बार आपने देखा होगा कि उसके फैन से कुछ आवाजें आ रही हैं। ये जरूरी नहीं कि लैपटॉप पुरानी हो गई है, तभी इसमें कुछ खराबी आ गई है। दरअसल, ये समस्या कभी भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपके लैपटॉप के साथ भी यही परेशानी हो रही है, तो आपको इसपर ध्यान देना जरूरी है। अच्छी बात ये है कि आपको इसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही लैपटॉप के इस दिक्कत को ठीक कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। तो चलिए लैपटॉप के फैन को सही करने के इस ट्रिक के बारे में जान लेते हैं।
आपके लैपटॉप से अगर किसी तरह की घरघराहट या घिसटने की आवाज आ रही है, तो इसके पीछे दो कारण हो सकता है। यह आपके डिवाइस के ओवरहिट की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा, यदि अंदर लगा फैन टूट जाए, तो भी यह आवाज करने लगती है।
लैपटॉप के फैन से क्यों आती है आवाज?
कई बार ऑफिस के ज्यादा कामों के कारण लोग इसे बिना रेस्ट दिए लगातार इस्तेमाल करते हैं, जिससे लैपटॉप काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। ओवरहिटिंग के वजह से आपका डिवाइस बंद भी हो सकता है। हालांकि, इसे आप घर पर ही कुछ टिप्स को फॉलो करके ठीक कर सकती हैं।
कैसे करें लैपटॉप को ठीक?
- लैपटॉप के फैन को ठीक करने के लिए सबसे पहले अपने सिस्टम को एक हार्ड फ्लैट सरफेस पर रख दें।
- फिर, उसके एयर वेंट को अच्छी तरह से साफ कर दें।
- इसके बाद इसके बैकग्राउंड में चल रहे प्रोग्राम को बंद कर दें।
- लैपटॉप में मौजूद वायरस या मैलवेयर को हटाएं।
- इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने सिस्टम मैनेजमेंट कंट्रोलर और अपने पैरामीटर रैंडम एक्सेस मेमोरी को रीसेट कर सकते हैं। (बिना फोन के कैसे चलाएं व्हाट्सएप? यहां जानें सबसे आसान तरीका)
- इसके बाद अपने ड्राइवर्स को अपडेट कर दें।
विंडोज से कैसे बंद केरं बैकग्राउंड प्रोग्राम?
बैकग्राउंड प्रोग्राम को बंद करने के लिए आपको Ctrl + Alt + Delete वाले की को प्रेस करना है। इसके बाद राइट क्लिक करके उस प्रोग्राम को बंद कर दें, जिसे आप क्लोज करना चाहते हैं। अंत में एंड टास्क पर क्लिक कर दें।
इसे भी पढ़ें-अनइंस्टॉल ऐप से भी हो सकती है डेटा की चोरी, गूगल अकाउंट से ऐसे अनलिंक करें ऐप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों