herzindagi

अंगूर खट्ठे भी होते हैं और मीठे भी, लेकिन फायदेमंद तो होते ही हैं

काले-लाल, रसीले-रसीले अंगूर... नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।  लेकिन कई बार अंगूर खाने के दौरान मुंह में खट्टे अंगूर भी आ जाते हैं जो मुंह का स्वाद बिगाड़ देते हैं। लेकिन चिंता मत करिए। ये खट्टे अंगूर आपका हेल्थ बिल्कुल नहीं बिगाड़ते। इसलिए जी भर कर अंगूर खाइए, चाहे वो खट्टे हों या मीठें, काले हो या लाल या फिर हरे। क्योंकि आप खुद सोचिए जब अंगूर से बने शराब को पीने से पूरा मूड अच्छा हो सकता है तो केवल अंगूर खाना ही हमारे लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। तो आइए आज जानते हैं अंगूर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और उनके फायदों के बारे में - 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 12 Sep 2017, 18:09 IST

अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स

Create Image :

नैचुरल तौर पर अंगूर काफी फायदेमंद इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण होते हैं। दरअसल अंगूर में फीटॉनुट्रिएंट्स और पॉलीफेनॉल्स नाम के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में काफी सहायक होते हैं। आज के लाइफ में काम का प्रेशर इतना अधिक होता है कि दिल का बीमार होना लाज़िमी ही है। ऐसे में अंगूर में मौजूद फीटॉन्यूट्रिएंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसी तरह अंगूर में एक तरह का पॉलीफेनॉल्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। अगर आपके आंखों में कंप्यूटर पर काम करने के बाद दर्द रहता है तो अंगूर आपके लिए फायदेमंद है। फ्लोरिडा की मियामी यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च के अनुसार, अंगूर आंखों की थकान को भी मिटाता है। 

 

विटामिन्स से भरपूर

Create Image :

अंगूर विटामिन  C और विटामिन K का अच्छा सोर्स है। अगर आप रोजाना आधा कप अंगूर खाते हैं तो आपके रोजाना के लिए जितनी मात्रा में विटामिन C की ज़रूरत होती है उसका 25% पूरा हो जाता है। विटामिन C जख्म को भरने और body tissues को हेल्दी रखने में सहायक होता है। इसी तरह विटामिन K खून में blood clot बनाने में मदद करता है। 

पोटेशियम भी होता है काफी मात्रा में

Create Image :

अगर आपके शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक है तो आप अंगूर खाकर इसे बैलेंस कर सकती हैं। सौ ग्राम अंगूर में 191 मिली ग्राम पोटेशियम होता है। आपको शायद मालुम ना हो लेकिन एक इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार शरीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होना और कम मात्रा में सोडियम होना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल बैलेंस रहता है।

फाइबर

Create Image :

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन ये तो सच है... अंगूर में फाइबर होते हैं जिन्हें Dietary fiber कहते हैं। जो blood cholesterol level कम रखता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।

Read more: वुमेन के लिए स्पेशल हेल्दी ब्रेकफास्ट