herzindagi

कौन से दिन के हिसाब से कौन सा लंच करना चाहिए?

रविवार से लेकर शनिवार तक daily हर घर में एक ही सवाल होता है आज खाने में क्या बनाएं। क्या आप जानतीं हैं कि आपको days के हिसाब से खाना बनाना चाहिए। इससे आपकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी और आप healthy भी रहेंगी। हर रोज़ सबसे ये सवाल पूछना कि आज खाने में क्या बनाऊं ये जरूर आपके लिए भी काफी मुश्किल रहता होगा लेकिन आप अगर हर दिन क्या बनाना चाहिए ये जान लेंगी और साथ ही उसके फायदे भी जान लेंगी तो आपके लिए ये सब आसान हो जाएगा। एक-एक करके जानिए कि रविवार से लेकर शनिवार तक आपको किस दिन लंच में क्या खाना चाहिए।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 13 Nov 2017, 15:11 IST

रविवार- छोले भटूरे

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

रविवार का दिन होता है आराम से छुट्टी मनाने का दिन। इस दिन सभी लोग कुछ ऐसा खाना-पीना चाहते हैं जिसे खाकर उनके मुंह का स्वाद दिनभर बना रहे। कुछ ऐसा खास जो वो हफ्तेभर नहीं खा पाए। छोले भटूरे बनाने में समय ज्यादा लगता है इसलिए लोग इसे छुट्टी के दिन बनाते हैं ताकि घर में सब लोग हों और सब इसे अच्छे से पेट भर खा पाएं। छोले भटूरे खाने का स्वाद गर्म-गर्म ही होता है। इसलिए आप इसे week days पर लंच में pack करके नहीं दे सकतीं। क्योंकि ज्यादातर लोग छुट्टी वाले दिन देर से सोकर उठते हैं इसलिए दिन की शुरूआत छोले भटूरे के साथ होती है तो आपका ब्रेकफास्ट और लंच एक ही हो जाता है।
Read more :  पंजाबी छोले भटूरे बनाना सीखें

सोमवार- राजमा चावल

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

हफ्ते के पहले दिन के लंच की शुरुआत राजमा चावल खाकर करना सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को राजमा चावल को सुपरफूड मानती हैं। राजमा में बहुत ज्यादा आयरन होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनीं रहती है। इसमें मौजूद कैलोरी भी आपको ताकत देती है और फाइबर ज्यादा होने की वजह से आपका पचने में भी मुशकिल नहीं होती। इसके अलावा ये आपके दिमाग के लिए भी काफी healthy होता है।

Read more : Brown rice या white rice, कौन से चावल खाएं और क्यों खाएं

मंगलवार- मिक्स वेज और रोटी

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

मिक्स वेज खाने के बहुत फायदे हैं आपको एक साथ कई सब्जियों के मिनरल, प्रोटीन और विटामिन मिल जाते हैं। 3-7 तरह की अलग सब्जियों को मिक्स करके आप मिक्स वेज बना सकती हैं। दिन में मिक्स वेज खाना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

Read more :  भूलकर भी खाने के साथ ना खाएं सलाद

बुधवार- सरसों का साग और मक्के की रोटी

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

बुधवार को कहते हैं कि हरा रंग पहनना चाहिए और हरे रंग का कुछ खाना चाहिए। सर्दियों का season शुरू हो चुका है तो आप इन दिनों बुधवार के दिन लंच में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाएं ये आपको स्वादिष्ट भी लगेगा और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी रहेगा। मक्के के आटे से आपको फाइबर, कैरोटिनॉयड्स, फेरूलिक एसिड जैसे की पोषक तत्व मिलते हैं और सरसों के साग में बहुत ज्यादा मात्रा में खनिज और विटामिन्स होते हैं हालांकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।
Read more : रोटी और चावल एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए?

वीरवार- कढ़ी

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

वीरवार के दिन पीले रंग का खाना खाना चाहिए। भारत ऐसा देश है जहां लोगों का आस्था में विश्वास है इसलिए वो इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना और पीला खाना खाना भी शुभ मानते हैं। इंडियन कढ़ी का रंग पीला होता है। ज्यादातर लोग इंडिया में वीरवार के दिन कढ़ी बनाते हैं। वीरवार का दिन ऐसा होता है जब आपको छुट्टी का इंतज़ार होने लगता है ऐसे में लंच में कढ़ी जैसा खट्टा और स्वादिष्ट खाना आपको fresh कर देता है।

Read more : गुजराती कढ़ी का स्वाद होता है खास, घर पर बनाना सीखें

शुक्रवार- बिरयानी

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

हफ्ते के almost end में आकर जब आपको बिरयानी जैसा खास लंच करने का मौका मिले तो बस फिर क्या है ऐसा खाना खाने के बाद तो आपका मन काम के लिए भी दोबारा बन जाएगा। वैसे बिरयानी बनाने में ज्यादा वक्त लगता है लेकिन अगर आप पहले से इसे बनाने क प्लान रखेंगीं तो लंच में बिरयानी बनाना और खाना आपके लिए आसान होगा।
Read more : नॉन वेजिटेरियन पाकिस्तानी बिरयानी की दशकों पुरानी exclusive रेसिपी

शनिवार- काले चने

Create Image : Image Courtesy : wikimedia.org

शनिवार के दिन काला रंग शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन लोग काले चने भी खाने पसंद करते हैँ। काले चने वैसे भी लंच में ही खाने चाहिए इसे पचने में वक्त लगता है। आप दिन में इसे खाएंगीं तो रात तक आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी और आपके मुंह का स्वाद भी बना रहेगा।

Read more : काबूली चने वाला कोल्ड सूप बनाना सीखिए