Mon Oct 5, 2026 | Updated 12:23 PM IST

कश्‍मीर में स‍िर्फ गुलमर्ग या सोनमर्ग ही क्‍यों, घूम ल‍ीज‍िए 'परी महल'? जानें इसकी कहानी

घूमने के ल‍िहाज से कश्‍मीर से खूबसूरत जगह शायद ही कोई और हो। ऐसे में अगर आप कश्‍मीर ट्र‍िप पर जाने वाली हैं, तो परी महल को भी अपनी ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर लें।
Updated:- 2026-10-05, 11:24 IST
pari mahal srinagar kashmir

कहते हैं क‍ि धरती पर अगर कहीं स्‍वर्ग है, तो कश्‍मीर में ही है। इसे भारत का स्‍व‍िट्जरलैंड भी कहा जाता है, लेकिन जब भी कोई कश्‍मीर घूमने के ल‍िए जाता है तो गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर जैसी जगहों पर ही घूमकर वापस आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कश्मीर में कुछ ऐसा देखना चाहती हैं, जहां खूबसूरत नजारों के साथ इतिहास और एक दिलचस्प कहानी भी मिले, तो परी महल जरूर देख सकती हैं।

श्रीनगर के पास जबरवान पहाड़ियों पर बना यह महल अपनी सीढ़ीनुमा बगिया, पुराने मेहराब और डल झील के खूबसूरत नजारे के लिए जाना जाता है। पहाड़ों पर बने होने की वजह से यहां से आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इस कारण कश्मीर ट्र‍िप में आप इस बार परी महल को भी शाम‍िल कर सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

pari mahal srinagar kashmir (1)

image credit- incredible india

पहाड़ों पर बना है परी महल

आपको बता दें क‍ि परी महल श्रीनगर की जबरवान पहाड़ियों पर बना हुआ है। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले इसकी बनावट ही हर क‍िसी को अट्रैक्‍ट कर लेती है। पहाड़ी के ढलान पर बनी सीढ़ीनुमा बगिया और पुराने मुगल अंदाज के मेहराब ही इसे बाकी जगहों से अलग बनाते हैं। यहां बने पानी के रास्ते और बगीचे की बनावट भी देखने लायक है। ऊपर से आसपास का नजारा देखने पर समझ आता है कि इस जगह को बनाने के लिए पहाड़ी की लोकेशन को कितनी खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया था।

दारा शिकोह से जुड़ा है परी महल का इतिहास

बताया जाता है क‍ि परी महल का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। इसे शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह ने बनवाया था। शुरुआत में तो यह जगह उनके रहने के लिए इस्तेमाल होती थी। आगे चलकर यहां ज्योतिष और अंतरिक्ष (तारे-सितारों) से जुड़ी पढ़ाई भी शुरू हो गई। यानी यह जगह सिर्फ रहने के लिए बनाया गया महल नहीं था। उस समय यहां आसमान और ग्रह-नक्षत्रों को समझने से जुड़े काम भी होते थे।

pari mahal srinagar kashmir (2)

image credit- incredible india

आखिर नाम परी महल क्यों पड़ा?

परी महल नाम सुनते ही मन में परियों की कहानी आना तो नॉर्मल है। इसके नाम को लेकर कई लोककथाएं भी सुनने को मिलती हैं। कुछ कहानियों में यहां परियों और राजकुमारियों से जुड़ी बातें कही गई हैं। इसके अलावा यह जगह इतनी खूबसूरत है क‍ि पहुंचने पर लगता है क‍ि पर‍ियों के महल ही आ गए हैं।

सिर्फ इमारत नहीं, परी महल में है खूबसूरत नजारा

परी महल घूमने का मजा सिर्फ इसकी पुरानी दीवारों को देखने में नहीं है। यहां से श्रीनगर और आसपास की वैली का खूबसूरत नजारा भी साफ दिखाई देता है। पहाड़ों की हरियाली, खुला आसमान और नीचे दिखाई देता शहर इस जगह को खास बनाते हैं। अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं जहां घूमते हुए शानदार फोटोज भी क्‍ल‍िक करवानी हो तो यह जगह आपको बेस्‍ट लगेगी।

परी महल घूमने जाएं तो ये चीजें जरूर देखें

अगर आप परी महल व‍िज‍िट कर रही हैं, तो इन चीजों को देखना ब‍िल्‍कुल म‍िस न करें। जैसे-

  • सीढ़ीनुमा मुगल शैली की बगिया
  • पुराने मेहराब और पत्थरों की बनावट
  • पहाड़ से दिखाई देने वाला श्रीनगर का नजारा
  • पानी के पुराने रास्ते और बगीचे की डिजाइन
  • आसपास की जबरवान पहाड़ियों का माहौल

pari mahal srinagar kashmir (3)

image credit- incredible india

परी महल के साथ ये जगहें भी कर सकती हैं एक्‍सप्‍लोर

परी महल घूमने के बाद श्रीनगर की दूसरी फेमस जगहों को भी भी अपनी ट्रिप में शामिल कर सकती हैं। डल लेक, चश्मे शाही और मुगल गार्डन इसके आसपास घूमने के बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं। आप डल लेकर में शिकारा की सवारी कर सकती हैं। झील के आसपास का नजारा कश्मीर की ट्र‍िप को सबसे यादगार बना देगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- https://www.incredibleindia.gov.in/en/jammu-and-kashmir/srinagar/pari-mahal

 

image credit- incredible india

FAQ
परी महल कहां स्थित है और यहां कैसे पहुंच सकते हैं?
परी महल श्रीनगर की खूबसूरत जबरवान पहाड़ियों (Zabarwan Range) पर स्थित है। यह श्रीनगर शहर और प्रसिद्ध डल झील से कुछ ही दूरी पर है, जहां आप टैक्सी या निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकती हैं।
परी महल का उपयोग किस काम के लिए किया जाता था?
यह केवल एक महल या निवास स्थान नहीं था, बल्कि दारा शिकोह के लिए एक वेधशाला (Observatory) और अध्ययन केंद्र था। यहां सूफी दर्शन, ज्योतिष और खगोल विज्ञान (अंतरिक्ष और ग्रह-नक्षत्रों) की पढ़ाई होती थी।
परी महल देखने के लिए कौन सा समय सबसे अच्छा माना जाता है?
परी महल घूमने के लिए शाम का समय (सूर्यास्त के आसपास) सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस समय यहां से डल झील और श्रीनगर शहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।