Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

क्या आप जाना चाहेंगी 'Hell', जानिए नॉर्वे के इस मशहूर गांव को क्यों मिला ऐसा नाम?

Hell नाम का अर्थ नरक होता है। दुनिया के कई पर्यटक इस जगह पर केवल इसलिए, घूमने आते हैं क्योंकि इसका नाम अनोखा है। जब आप यहां के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी, तो यहां भी आपको हेल शब्द पढ़ने को मिलेगा।
Updated:- 2026-07-11, 18:11 IST
why a village in norway called hell know how it get this name

नॉर्वे में एक ऐसा गांव, जिसका नाम सुनते ही हर कोई सोचने को मजबूर हो जाता है कि इस गांव का नाम है हेल क्यों पड़ा होगा। अपने अनोखे नाम की वजह से लोग इसके नाम के हिसाब से अलग-अलग धारणाएं बनाते हैं। पहली बार हेल नाम पढ़ते ही, कई लोगों को लगता है कि शायद यह कोई खराब जगह होगी, जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से भरी होगी। हालांकि, यह जगह अपने नाम से बिलकुल अलग है। यह गांव कैसा है और इसका नाम यह क्यों रखा गया, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

हेल नाम कैसे पड़ा?

हिंदी में हेल शब्द का अर्थ नरक माना जाता है, लेकिन नार्वे में इस शब्द का अर्थ कुछ और है। यहां हेल शब्द को अर्थ चट्टानी गुफा या ढलान से है, जो इस जगह को दर्शाती है। यह नार्वे के सबसे खूबसूरत गांव में से एक है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस गांव में लोग शांति और सुकून के पल बिताने के लिए घूमने आते हैं। पहाड़ी और प्राकृतिक नजारों की वजह से इसका नाम हेल रखा गया, जिसे हिंदी में आप नरक पढ़ते हैं, लेकिन वहां की भाषा के अनुसार इसका अर्थ चट्टान से है।

पहले नार्वे का यह गांव पहाड़ों और चट्टानों से घिरा हुआ था, इसलिए उस समय इस जगह का नाम हेल रखा गया। इस गांव का रेलवे स्टेशन भी लोगों के बीच काफी फेमस है, क्योंकि यहां बोर्ड पर लिखा होता है, आप ‘हेल जा चुके हैं’

Meaning of Hell in Norwegian

कहां स्थित है हेल गांव?

हेल गांव नॉर्वे के ट्रॉन्डेलाग नाम पर स्थित है, जिसे 'मिड-नॉर्वे' के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने के लिए सबसे पहले आपको ट्रॉनहैम पहुंचना होगा। यह नॉर्वे का तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। आप यहां पहुंचने के बाद आगे का सफर का प्लान करें। ट्रॉनहैम एयरपो से आप फ्लाइट ले सकती हैं, यहां से आपको वेरनेस तक पहुंचना होगा। वेनरेस से आप हेल के लिए बस कैब या ट्रेन ले सकती हैं। कई यात्री रेलवे स्टेशन उतरकर Hell Station के बोर्ड के साथ फोटो भी लेते हैं।

इसे भी पढ़ें- रेगिस्तान के बीचों-बीच आज भी दहक रही है आग, जानिए इस जगह को 'नरक का दरवाजा' क्यों कहते हैं?

Trondheim attractions and trave

हेल गांव के आसपास घूमने की खूबसूरत जगहें

नॉर्वे आ रही हैं, तो आपको ट्रॉनहैम (Trondheim) घूमने जरूर जाना चाहिए। यह सबसे पुराने और खूबसूरत शहरों में से एक है। यह जगह अपने रंग-बिरंगे लकड़ी के घर और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती है। यहां आप निडारोस कैथेड्रल घूमकर जरूर आएं, इसे नॉर्वे के सबसे खूबसूरत चर्च में से एक माना जाता है। इसके अलावा आप स्थानीय संस्कृति का अनुभव लेने के लिए स्ट्योर्डाल और ट्रॉन्डेलाग का बगीचा भी देखने जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें- 1 ट्रेन, 7 दिन का सफर और 8 टाइम जोन... दुन‍िया के सबसे लंबे रेल रूट के बारे में क‍ितना जानती हैं आप?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।