फ्लाइट से उतर गई और सामान प्लेन में ही रह गया, जानें एयरलाइंस के नियम और कैसे मिलेगा वापस?

फ्लाइट में सामान भूलना कोई बड़ी बात नहीं होगी। क्योंकि, ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको घर पहुंचने के बाद याद आता है कि फ्लाइट में आपका सामान रह गया है, तो आप क्या करेंगी? सामान सीट के नीचे, ओवरहेड बिन में या एयरपोर्ट लाउंज में भी छूट सकता है। इसलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप गलती से सामान भूल जाती हैं और कैसे आप इसे वापस पा सकती हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे। यह जानकारी आपके फ्लाइट के सफर को आसान बना देगी।
सबसे पहले क्या करें?
- अगर आपको घर पहुंचने के बाद याद आ रहा है, तो सबसे पहले आप अपने एयरलाइन से संपर्क करें। आप एयरलाइन के टोल फ्री सहायता काउंटर पर ऑनलाइन संपर्क करें।
- फोन करने से पहले ही फ्लाइट डिटेल्स तैयार रखें।
- इसमें वह आपसे फ्लाइट नंबर, यात्रा की तारीख, सीट नंबर और क्या सामान छुटा है इसके बारे में जानकारी मांगेगा।
- अपने सामान की पूरी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, तभी आपकी शिकायत दर्ज हो सकेगी।
- अगर वहां से मदद नहीं मिल पा रही है, तो एयरलाइन या एयरपोर्ट के Lost & Found विभाग से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें- पटना से पुणे पहुंच गई फ्लाइट और बैग लाना भूल गई एयरलाइन, जाने ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
एयरलाइंस के नियम क्या है?
- आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि यात्रियों के फ्लाइट से उतरने के बाद केबिन क्रू सीट को अच्छे से चेक करते हैं।
- वह हर केबिन को भी चेक करते हैं कि कहीं किसी का सामान तो नहीं रह गया।
- अगर कोई सामान रह जाता है, तो वह एयरलाइन या एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास जमा कर देते हैं।
- ध्यान रखें कि फ्लाइट में छूटा सामान Unclaimed Cabin Baggage में दर्ज किया जाता है।
- सामान चेक-इन बैगेज में था, तो Lost Baggage कहलाता है, क्योंकि इसे आप अपने साथ फ्लाइट में लेकर गई थीं और वहां गलती से भूल गई। इसकी प्रक्रिया अलग होती है।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां...वरना मुश्किल में पड़ सकती हैं आप
सामान वापस कैसे मिलेगा?
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें- इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन Lost Item फॉर्म मिलता है। ज्यादातर एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर ही फॉर्म भरने की सुविधा देती है।
- अगर यहां से मदद नहीं मिल पाती है, तो आप कस्टमर केयर पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
- पहचान प्रमाणपत्र दें- जब सामान मिल जाता है, तो आपको ID प्रूफ और टिकट की कॉपी दिखानी होगी।
- कितने समय में मिल सकता है सामान?- इसे मिलने में आपको लगभग 4 से 5 दिन का समय भी लग सकता है।
- कीमती वस्तुओं के मामले में प्रक्रिया तेजी से हो सकती है।
- कभी-कभी विमान दूसरे शहर चला जाता है, तो इसमें समय ज्यादा लगता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।