भारत की इन 5 स्मारकों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं लोग

दुनियाभर से पर्यटक भारत घूमने आते हैं। भारत में कई ऐसे स्मारक हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यहीं कारण है कि इन जगहों को देखने लोग विदेश से भी आते हैं। हालांकि इस स्मारकों से हर साल सरकार को काफी अच्छी कमाई भी होती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 मशहूर स्मारकों के बारे में बताने वाले हैं।
ताजमहल (Taj Mahal)
ताजमहल एक खूबसूरत स्मारक है। ऐसे में विदेश से आने वाले यात्री भी एक बार ताजमहल घूमने जरूर आते हैं। इस स्मारक को बनने में करीब 22 साल लगें। इस स्मारक को विदेश ही नहीं बल्कि भारत के लोग भी देखने जाते हैं। इस स्मारक के जरिए भारत सरकार को काफी फायदा होता है।
हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb)
हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित है, जो दीना-पनाह गढ़ के करीब है। हुमायूं की पहली पत्नी बेगा बेगम ने 1569-70 में हुमायूं के मकबरे का निर्माण करवाया था। इस इमारत को देखने भी विदेशी आते हैं। यहां एक खूबसूरत सा गार्डन भी हैं। भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 35 रुपये है। वहीं बात विदेशी की करें तो उन्हें यहां प्रवेश के लिए 550 रुपये का भुगतान करना पड़ता हैं।
लाल किला (Red Fort)

लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में हैं। चांदनी चौक में स्थित इस किला में देखने हर साल लाखों लोग आते हैं। भारतीयों के लिए लाल किला टिकट की कीमत 35 रुपये और विदेशियों के लिए 500 रुपये है। ऐसे में भारत सरकार को लाल किला से काफी मुनाफा होता है।
इसे भी पढ़ें: लाल किला के बारे में ये 9 अनसुनी बातें आप भी नहीं जानते होंगे
कुतुब मीनार (Qutub Minar)

कुतुब मीनार जो कि दिल्ली में स्थित है, यह भी एक खूबसूरत स्मारक है। कुतुब मीनार ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में करवाया गया था। यह दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित हैं। भारतीयों के लिए एंट्री फीस 35 रुपये है तो वहीं विदेशी लोगों के लिए 550 रुपये है।
इसे भी पढ़ें: चांदी सी चमकेगी मुगलों की यह दरोहर, जुड़ी हैं कई रोचक बातें
आगरा का किला (Agra Fort)
आगरा का लाल किला मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल देखने के बाद आगरा का किला देखने जरूर जाते हैं। आगरा किला देखने भारतीय ही नहीं विदेश के लोग भी आते हैं। भारतीयों के लिए 40 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये की टिकट है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।