Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

मेरठ के 3 प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां सावन के हर सोमवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़

यहां एक ऐसा भी मंदिर है, जिसका इतिहास 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस मंदिर से ही अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की योजना की शुरुआत हुई थी।
Updated:- 2026-07-31, 20:17 IST
shiva temples to visit in meerut on every sawan somwar

मेरठ, उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां आप भोलेनाथ को समपर्पित ऐसे कई मंदिर में दशन कर पाएंगी, जो अपने धार्मिक इतिहास के लिए हर साल हजारों भक्तों को आकर्षित करता है। सावन के महीने में इन मंदिरों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब कांवड़िए और शिव भक्त जलाभिषेक के लिए यहां आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेरठ के सबसे फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर

औघड़नाथ मंदिर केवल मेरठ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने इतिहास की वजह से फेमस है। इस मंदिर को काली पलटन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। यह एक प्राचीन शिवलिंग है। इसी मंदिर का इतिहास साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ माना जाता है। कहते हैं कि उस समय सैनिक इस स्थान पर आते थे और यहां पर आंदोलन को लेकर योजना बनाते थे।

कैसे पहुंचे?

  • यह मंदिर मेरठ कैंट क्षेत्र में स्थित है।
  • अगर आप रेलवे स्टेशन से आ रही हैं, तो मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से मंदिर ऑटो, ई-रिक्शा और कैब से पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 3 किमी है।
  • बस से आ रही हैं, तो मेरठ बस अड्डे से मंदिर की दूरी लगभग 1.8 किमी है।

Religious tourism Meerut

बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, मेरठ

बिल्वेश्वर महादेव मंदिर मेरठ के प्राचीन शिव मंदिरों में गिना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस मंदिर  रावण की पत्नी मंदोदरी ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी और भगवान से ज्ञानी पति की प्राप्ति के लिए वरदान मांगा था।

इसे भी पढ़ें- भारत का रहस्यमयी मंदिर जहां होती है बाइक की पूजा, जानें बुलेट बाबा की पूरी कहानी

कैसे पहुंचे?

  • यह मंदिर मेरठ शहर में स्थित है।
  • अगर आप रेलवे स्टेशन से आ रही हैं, तो मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 2 किमी है। आप ऑटो से आराम से यहां आ सकती हैं।
  • बस से आ रहे यात्रियों को यहां पहुंचे में लगभग 20 मिनट का समय लग सकता है। बस स्टैंड से ऑटो या रिक्शा बुक कर सकती हैं।

Meerut temples

पांडेश्वर महादेव मंदिर, मेरठ

पांडेश्वर महादेव मंदिर मेरठ के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ी कथाओं से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पांचों पांडवों और द्रौपदी ने भगवान शिव की इस मंदिर में पूजा की थी और शिवलिंग की स्थापना की थी।

कैसे पहुंचे?

  • यह मंदिर हस्तिनापुर पांडव टीले के पास यह मंदिर स्थित है। मेरठ से यहां पहुंचने में लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें- सावन में ग्रेटर नोएडा के इस शिव मंदिर में होती है भक्तों की भीड़, आप भी जाएं

इन सभी मंदिरों में आपको सावन के दौरान धार्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। यहां शिवलिंग की पूजा और जलाभिषेक करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। आप भी अगर आस-पास के शहरों में रहती हैं, तो यहां आने का प्लान कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific, heritagemeerut.in official website

FAQ
मेरठ का सबसे खास शिव मंदिर किसे माना जाता है?
औघड़नाथ मंदिर को मेरठ का सबसे फेमस और खास मंदिर माना जाता है। कहते हैं कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है।
मेरठ कैसे पहुंच सकते हैं?
यहां आप ट्रेन, बस और मेट्रो से पहुंच सकती हैं।
दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कितना समय लगता है?
दिल्ली से मेरठ पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।