हैदराबाद में माता के इन मंदिरों को कहा जाता है चमत्कारी, दर्शन करने जाएं तो इन बातों का ध्यान रखें

देश में एक से एक मंदिर है, जो अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर लोग भगवान के इन मंदिरों में अपनी मनोकामनाओं की प्राप्ति के लिए जाना जाता है। ऐसे ही हैदराबाद में स्थित माता के कुछ मंदिरों को चमत्कारी माना जाता है।
यहां दर्शन के लिए जाने वाले लोगों का मानना है कि अगर यहां जो भी भक्त सच्चे मन से दर्शन के लिए आता है, देवी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता के इन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आई माता मंदिर

इस मंदिर को हैदराबाद के सबसे खास मंदिरों में से एक माना जाता है। माता के भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर को लोग इच्छा पूरी करने वाली जगह भी मानते हैं। इस मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना बताया जाता है। लोगों का मानना है कि इसे हैदराबाद के राजपूतों ने बनवाया था।
- लोकेशन- आई माता मंदिर हैदराबाद के जीडीमेटला में स्थित है।
- समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक, मंदिर दोपहर में बंद रहता है।
- आरती सुबह और शाम 7 बजे होती है।
- सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से आप यहां पहुंच सकते हैं। मंदिर से रेलवे स्टेशन की दूरी 18 किमी है।
- मियापुर मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी 10 किमी है।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप
रत्नालयम मंदिर

देवी पद्मावती, देवी अंडाल को समर्पित रत्नालयम और भगवान वेंकटेश्वर को यह मंदिर समर्पित है। इस जगह पर एक फव्वारा है, जहां भगवान विष्णु अपनी पत्नी के साथ आराम कर रहे हैं। यहां भगवान विष्णु अपनी पत्नियों के साथ एक बड़े सांप पर आराम करते हुए दिखाई देते हैं। इस मंदिर में लोग दर्शन के साथ-साथ घूमने के लिए भी आते हैं। यह जगह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
- समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- शाम 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- राजीव राहदारी, शुभम गार्डन के पास, हैदराबाद
इसे भी पढ़ें- कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं
श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर

यह मंदिर सरस्वती माता को समर्पित है। आप अपने बच्चों के साथ यहां आ सकते हैं। श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर शहर में सबसे खास जगह में से एक मानी जाती है। मंदिर में देवी काली और लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवताओं की भी मुर्ती है। गोदावरी के तट पर स्थित, इस मंदिर को ऋषि व्यास ने बनवाया था।
- समय- सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक
- लोकेशन- 11-10, 125/2, रोड नंबर 1, टेलीफोन कॉलोनी, विजय पुरी कॉलोनी, कोथापेट, हैदराबाद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।