Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

चंडीगढ़ से 100 किमी की दूरी पर स्थित हैं ये 3 सुंदर जगहें, क्या आप यहां गए हैं

रोजमर्रा की जिंदगी की समस्याओं और तनाव से राहत पाने के लिए यह जरूरी है कि आप महीने में एक बार तो कहीं घूमने जरूर जाएं। अगर बजट कम है, तो आप एक दिन का ट्रिप प्लान भी कर सकते हैं।   
Updated:- 2024-07-31, 11:56 IST
places to visit within   chandigarh

अगर वीकेंड पर ट्रिप प्लान करना है, तो यह जरूरी होता है कि आप 100 किमी के अंदर स्थित जगहों पर ही घूमने का प्लान बनाएं। क्योंकि यहां आप आसानी से 2 दिन घूमकर वापस आ सकते हैं। 100 किमी की दूरी के अंदर घूमने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होता। 2 लोगों के साथ मात्र 10000 में आसानी से ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

अगर आपके पास अपनी गाड़ी है, फिर तो ट्रिप खर्चे कम और मजा और भी ज्यादा दोगुना हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां आप अपनी पत्नी के साथ भी वीकेंड पर घूमकर वापस आ सकते हैं।  

मंडी

mandi

मंडी जिसे हिमाचल की काशी के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर चंडीगढ़ से एक छोटा ट्रिप प्लान किया जा सकता है। अगर आपको शोर-शराब और भीड़-भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह पर जाना है, जहां ज्यादा पर्यटक न हो, तो आप यहां वीकेंड पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह अपनी प्राचीन मंदिरों और सुंदर प्राकृतिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप भूतनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ मंडी की अनूठी वास्तुकला और कुदरती सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।

  • दूरी- चंडीगढ़ से मंंडी केवल 162.8 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां 3 से 4 घंटे में पहुंच जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

कसौली

solan

अगर आपको 100 किमी के अंदर किसी अच्छी और शांत जगह पर घूमना है, तो आप चंडीगढ़ से यहां जा सकते हैं। यहां पर आप केवल 1 दिन का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी ठंडी जलवायु, हरे-भरे जंगलों और शांत वातावरण के लिए फेमस है। यहां आप माल रोड, कासौली चर्च और लॉर्ड्स क्लब जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं। यह चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • दूरी- यह मात्र 57 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको यहां पहुंचने में केवल 1 से 2 घंटे लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने

सोलन

shimla

एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए सोलन भी अच्छी जगह है। आप इस ट्रिप की शुरुआत सुबह 6 बजे से कर सकते हैं। साफ सुंदर खाली सड़कें और साफ वातावरण आपके एक दिन के ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां आप अपनी गाड़ी से जाने का प्लान बनाएं। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। यहां आपको सेब के बागों को देखने को मौका मिलगा।  यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण और ताजगी भरा रहता है। 

  • दूरी- लगभग 68 किमी है। आप यहां 2 घंटे में आसानी से पहुंच जाएंगे।

इनके अलावा आप  नालागढ़, धर्मशाला और मोरनी हिल्स जैसी जगहों पर भी 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।