मानसून में बादलों से घिर जाती हैं दक्षिण भारत की ये 3 शांत और ऑफबीट वादियां
-1788880675357.webp)
मानसून का मौसम आते ही लोग घूमना-फिरना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में बारिश की हल्की-हल्की बूंदें और हरी-भरी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं। ऐसे में अक्सर लोग किसी शांत जगह पर वक्त बिताने का प्लान बनाते हैं। आमतौर पर कुछ लोग मानसून में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन भूस्खलन और भारी भीड़ की वजह से कई बार उनका जाना कैंसिल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो प्लान कैंसिल करने के बजाय आप दक्षिण भारत का रुख कर सकती हैं।
दक्षिण भारत में घूमने के लिए 3 खूबसूरत जगहें
अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर जाना चाहती हैं, जहां चारों ओर घने बादल, चाय के हरे-भरे बागान और कलकल बहते झरने हों, तो आपके लिए दक्षिण भारत से खूबसूरत जगह कोई और हो ही नहीं सकती। दक्षिण भारत के पश्चिमी और पूर्वी घाट की गोद में बसी कुछ वादियां आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। आइए जानते हैं दक्षिण भारत के ऐसे ही 3 खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन्स के बारे में -
1. वागामोन हिल स्टेशन, केरल
अगर आप केरल जाने का मन बना रही हैं, तो इदुक्की जिले में स्थित वागामोन एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। मानसून के दिनों में यहां बादलों की धुंध और हरी-भरी वादियां आपका दिल खुश कर देंगी। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 1,100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। बारिश के मौसम में यहां के झरने पूरे उफान पर होते हैं, जिससे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।
कैसे पहुंचें: वागामोन जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कोच्चि है। वहीं निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम है, जहां से आप टैक्सी या KSRTC बस लेकर आसानी से वागामोन पहुंच सकती हैं।
-1788883729297.webp)
(image credit: magnific)
2. वालपराई हिल स्टेशन, तमिलनाडु
अगर आप मानसून खत्म होने से पहले कहीं घूमने जाना चाहती हैं, तो अनाईमलाई की पहाड़ियों के बीच बसा वालपराई आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह बाकी हिल स्टेशन्स की तुलना में काफी कम भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद सुहावना है, जिसके लिए आपको 40 घुमावदार मोड़ों से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में फैले चाय और कॉफी के बागान आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
कैसे पहुंचें: वालपराई जाने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा कोयंबटूर है। वहीं नजदीकी रेलवे स्टेशन पोल्लाची जंक्शन और कोयंबटूर जंक्शन हैं।
-1788883745927.webp)
(image credit: magnific)
3. अराकू वैली हिल स्टेशन, आंध्र प्रदेश
पूर्वी घाट की पहाड़ियों में बसी अराकू वैली भी मानसून ट्रिप के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जा सकती हैं। अराकू वैली का कोहरा, यहां के झरनों का बहता पानी और ऑर्गेनिक कॉफी के बागान मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ किसी शांत और सुंदर जगह पर जाना चाहती हैं, तो यह हिल स्टेशन आपके लिए सबसे बेस्ट है।
कैसे पहुंचें: अराकू वैली जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा विशाखापटनम है। वहीं सबसे पास का रेलवे स्टेशन अराकू रेलवे स्टेशन ही है।
-1788883764435.webp)
(image credit: magnific)
निष्कर्ष: अगर आप इस मानसून भीड़भाड़ से दूर किसी अच्छी जगह पर जाना चाहती हैं, तो दक्षिण भारत के ये 3 ऑफबीट हिल स्टेशन्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। हसीन वादियों में सुकून भरे कुछ दिन बिताने के लिए आप भी इस बरसात के मौसम में यहां की ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।