Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

नोएडा के इस घर को लोग क्यों कहते हैं भूत बंगला, जानें क्या है वजह

इस घर की कहानी इतनी दर्दनाक है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Updated:- 2024-01-10, 12:00 IST
noida sec   haunted house story

नोएडा का यह घर चारों तरफ से झाड़ियों और पेड़ों से घिरा हुआ है। इस घर के आसपास किसी के आने की हिम्मत नहीं होती। कभी कोई जाता भी है, तो तुरंत उल्टे पांव वहां से भाग आता है।

यहां रहने वाले लोग इस घर को भूत बंगला बताते हैं और केवल रात में ही नहीं दिन में भी इस घर के पास से गुजरने की कोशिश नहीं करते। 

घर के गेट पर लगा ताला जंग खा चुका है और हर साल होने वाली बारिश की वजह से इस घर का पेंट भी उतर गया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह घर भूत बंगला कैसे बन गया। 

दरअसल, इसकी कहानी ज्यादा पुरानी नहीं है। निठारी कांड से जाना जाने वाले इस घर की कहानी साल 2006 में हुई थी, सर्द मौसम में इस घर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद किसी को भी यहां आने की हिम्मत नहीं होती है।

जो लोग आस-पास रहते हैं उन्होंने किसी भी अधिकारी को इसके रखरखाव के लिए यहां का दौरा करते हुए नहीं देखा है।

कहां स्थित है यह बंगला?

nithari house kand

नोएडा में सेक्टर 31 के ब्लॉक डी में बंगला नंबर 5 को भूत बंगले के नाम से लोग बुलाते हैं। यह घर  मोनिंदर सिंह पंढेर का निवास स्थान था। पीले बैरिकेड्स, जो कभी पुलिस द्वारा घर की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए थे, अब वह चारदीवारी के सामने फेंके हुए नजर आते हैं।  (भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें)

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है लोगों की रूह

 

क्या हुआ था यहां

nithali kand

इस बंगले में दरअसल, दिसंबर 2006 में मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे एक नाले में 19 बच्चों समेत एक युवती का कंकाल मिला था। इसका पता तब चला जब 12 नवंबर 2006 को एक लड़की कोठी में सफाई के लिए अपने घर से गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। 

इसे भी पढ़ें-  Mutiny House: दिल्ली की सबसे डरावनी जगह, वजह जान कांप उठेगी रूह

घटना के बाद पुलिस ने मोनिंदर सिंह और उसके नौकर को गिरफ्तार किया था और फिर गाजियाबाद की सीबीआई अदालत द्वारा उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी।

लेकिन लंबे समय तक केस चलने के बाद फांसी की सजा कैंसिल हो गई। अभी पंढेर का नौकर सजा काट रहा है और पंढेर को इसी साल 4 जून 2023 को लुक्सर जेल भेज दिया था।  

बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।