गणेश पर्व में हिस्सा लेने मुंबई जा रहे हैं, तो इन 3 मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं

मुंबई का गणेश उत्सव रंगीन जश्न और उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के गणेश पंडाल्स और मूर्तियां बहुत भव्य और आकर्षक होती हैं, जो यात्रियों को आकर्षित करती हैं।  
Updated:- 2024-09-10, 15:39 IST
mumbai top  famous ganesh temple to visit in ganesh utsav

गणेश पर्व की शुरुआत 7 सितंबर से हो गई है। इस 10 दिनों के पर्व की धूम देश में लगभग हर जगह देखने को मिल रही है। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा खास नजारा मुंबई का है। गणेश पर्व की जब भी बात आती है, तो हर किसी के मुंह पर मुंबई का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि मुंबई जैसा उत्साह आपको देश में और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। लगभग हर गली और मोहल्ले में बप्पा का पंडाल सजता है और हर घर में बप्पा का आगमन होता है। अगर आप भी इस बार गणेश पर्व में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मुंबई जाने वाले लोगों को एक बार इन मंदिरों में दर्शन का प्लान जरूर बनाना चाहिए। 

गणपतिपुले मंदिर, रत्नागिरी

ganpatipule temple

गणपतिपुले मंदिर का इतिहास कई शताब्दियों पुराना बताया जाता है। इसलिए इस मंदिर को लोग सबसे ज्यादा खास मंदिरों में से एक मानते हैं। कहा जाता है कि  यहां गणेश जी ने एक बार समुद्र से उठकर भक्तों को दर्शन दिए थे। यह मंदिर समुद्र के किनारे स्थित है, जो इसे एक बेहद सुंदर और दर्शनीय स्थल बनाता है।  मंदिर की वास्तुकला और सजावट महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती है। गणेश पर्व का दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप महाराष्ट्र जा रहे हैं, तो इस मंदिर में दर्शन करने जाना न भूलें। यह सबसे फेमस गणेश मंदिरों में से एक है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई में कहां लगता है बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, गणेश चतुर्थी के पर्व में जाने का बना लें प्लान

 

थेऊर में चिंतामणी मंदिर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Chetan Agalave (@shree_chintamani_theur_)

थेऊर पुणे जिले के हवेली तालुका में स्थित है। यहां लोग अपनी चिंताओं को खत्म करने की इच्छा से दर्शन के लिए आते हैं। चिंतामणि गणेश जी को चिंताओं और समस्याओं को दूर करने वाला माना जाता है। भक्तों का मानना है कि भगवान अपने भक्तों को कई बार संकटों से उबारने में मदद की है। यहां धार्मिक त्योहारों और आयोजनों के दौरान भव्य कार्यक्रम और समारोह होते हैं। गणेश पर्व के दौरान यहां खास तौर से भगवान की आरती होती है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। महाराष्ट्र जाने वाले लोगों को एक बार इस मंदिर के दर्शन के लिए भी जरूर जाना चाहिए। यहां सबसे सुंदर गणेश पंडाल में से एक पंडाल सजता है।

इसे भी पढ़ें- Siddhivinayak Temple Darshan: सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन कैसे करें? जानें कब और किस तरह मिलेगी एंट्री

सिद्धिविनायक मंदिर

sidhivinayak m

अगर महाराष्ट्र में बप्पा के सबसे खास मंदिरों की बात हो रही है, तो इस लिस्ट में सिद्धिविनायक मंदिर का नाम जरूर आएगा। इस मंदिर को बप्पा का सबसे चमत्कारी मंदिर माना जाता है। सिद्धिविनायक मंदिर की वास्तुकला और सजावट इसे और भी ज्यादा खास बनाती है। केवल स्थानीय लोगों ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सितारों को भी बप्पा के इस मंदिर की चमत्कार पर भरोसा है। यहां हर साल  लाखों भक्त और पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन गणेश पर्व के दौरान यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- ganpatipule.co.in

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।