Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

मौनी रॉय ने दुबई में की ये मस्तियां, जिन्हें देखकर आप भी हो जाएंगे मस्त

मौनी रॉय ने दुबई में जमकर मस्तियां की, ये हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें बता रही हैं। 
Updated:- 2019-01-25, 14:49 IST
mouni roy dubai masti main

मौनी रॉय ने दुबई में जमकर मस्तियां की, ये हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें बता रही हैं। दरअसल मौनी रॉय इन दिनों दुबई घूम रही हैं। टीवी के बाद अब फिल्मों  में चमकने वालीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

मौनी रॉय आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हद से ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस अवतार में उनके फैंस उन्हें  काफी पसंद कर रहे हैं। 

mouni roy dubai masti inside

मौनी रॉय दुबई ट्रिप 

मौनी रॉय कुछ ही दिन पहलें दोस्तों के साथ दुबई में छुट्टियां बिता के वापस मुंबई में आ गई हैं। मौनी ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वींरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मौनी ने दुबई की खूबसूरत तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़कर यही लग रहा है कि वो दुबई की हर एक लोकेशन को बहुत एंजॉय कर रही हैं। 

mouni roy dubai masti inside

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मौनी रॉय अब जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। छोटे पर्दे पर करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म की है जिसने बॉक्से ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 

इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय ने बुर्ज खलीफा के सामने खिंचवाई दिलकश तस्वीरें

फैशन से हट कर अगर मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में मौनी ने अपनी अदाओं का कहर एक आइटम सॉन्ग  में झलकाया है। मौनी ने साउथ की फिल्मं KGF के लिए एक आइटम सॉन्ग किया है जो 90 के दशक के बेहद पॉपुलर गाने 'गली गली में फिरता है...' का रीमिक्स वर्जन है। 

mouni roy dubai masti inside

दुबई की मशहूर जगहें 

वर्ल्ड के धनी शहरों में से एक दुबई के नाम जो विश्व का सबसे बड़ा खिताब है, वह है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मीटर ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है। दुबई का जुमेराह बीच दुनिया के सबसे बेहतरीन बीचों में से एक है, यहां की खूबसूरती टूरिस्ट्स को अपना दीवाना बना देती है। इसके साथ ही दुबई क्रीक भी शानदार है। 

 

अगर आप शॉपिंग के लिए क्रेजी हैं तो एक बार दुबई शॉपिंग मॉल जरूर जाए। दुबई म्युजियम भी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां की तरह-तरह कलाकृतियां टूरिस्ट्स को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देती है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।