दिल्ली में कई ऐसे घर है जिसे भूतिया घर का टैग मिल चुका है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हाउस नंबर 3 के बारे में बताने वाले है। इस घर के अंदर जाने से आज भी हजारों लोग डरते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस भूतिया घर के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
ग्रेटर कैलाश के पॉश इलाके में स्थित इस घर में 1986 में एक बुजुर्ग दंपत्ति की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनकी प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए उन्हें मारा गया था। बुजुर्ग दंपत्ति को काफी दर्दनाक तरीके से मारा गया था।
उनके सिर काटने के बाद उसने कपल की लाशें अंडरग्राउंड वाटर टैंक में दफना दी थीं। हालांकि उनका यह कांड ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं उनके पड़ोसी को कुछ सड़ने की बदबू आने लगीं जिसके बाद उन्होंने पता लगा लिया। इससे पहले लोगों को लगा था कि दंपत्ति कही गायब हो गए थे। हालांकि सभी लोग हैरान थे लेकिन लाश मिलने के बाद यह गुत्थी सुलझ गई।(भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें)
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की सबसे डरावनी जगह, वजह जान कांप उठेगी रूह
पुलिस को जिन पर भी शक था उन्होंने उसे कॉल किया। कपल का कोई वारिस भी नहीं था। यह केस करीब 27 सालों तक चला इसके बाद भी यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई। 27 सालों तक यह घर बंद रहा ऐसे में इसे भूतिया घर का टैग दे दिया गया। कोई भी सूर्यास्त के बाद इस घर में प्रवेश नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें:जैसलमेर के ये फोर्ट्स कई डरावनी कहानियों के लिए हैं फेमस
इस घर से जो भी देर रात गुजरता है उसे अलग तरीके का आवाज सुनाई देती हैं। इस घर की सुरक्षा कर रहे गार्ड को कभी भी इस घर से आवाज नहीं आई। ऐसे में किसी को भी नहीं पता है कि बंद दरवाजे की पीछे क्या राज छुपा है।
यह विडियो भी देखें
2013 में गुप्ता परिवार ने इस घर को खरीद लिया था। हालांकि उन्होंने इस घर को खरीदने के बाद करीब 3 दिनों तक लगातार पूजा करवाया था। वह खुद इस घर में नहीं रहते हैं। उनके लिए यह घर हॉलिडे होम है। इसके बावजूद भी अब भी आस- पास के लोग इस घर में जाने से डरते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।