लखनऊ में 250 साल पुराना है माता का ये मंदिर, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

अगर लखनऊ ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। यह एक ऐसा मंदिर है, जिसका इतिहास 250 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके कपाट कभी बंद नहीं किए जाते हैं।
माना जाता है कि जब भी मंदिर के कपाट बंद करने की कोशिश की गई तो, कभी पर्दे में आग लग गई, तो कभी कपाट टूटकर गिर गया। इसलिए यह मंदिर हमेशा खुला रहता है। माता रानी यहां 24 घंटे अपनी कृपा भक्तों पर बरसाती रहती है। माना जाता है कि इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से दुआ मांगता है, माता उसकी हर मनोकामना पूरी करती है।
भुइयन देवी मंदिर

इयन देवी मां के दाहिने हाथ पर संकटा माता भी विराजमान है। मंदिर में दोनों माता की एक साथ पूजा की जाती है। यहां मंदिर में दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। साथ ही, मंदिर में मंगलवार को भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।
मंदिर मे स्थापित मूर्ति के इतिहास के बारे में कोई नहीं जानता। किसी को नहीं पता कि यह मूर्ति कहां से आई। माता की सेवा कर रहे पुजारी का मानना है कि उनके पूर्वज ने जंगल में माता की मूर्ति देखी थी। इसके बाद उन्होंने मूर्ति को सजाना और पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें- सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल
हर मन्नत पूरी करती हैं माता

यहां आने वाले श्रद्धालु मन्नत के लिए एक घंटी बांधकर जाते हैं। जब मन्नत पूरी हो जाती है, तो वह इस घंटी को खोल देते हैं। नवरात्र के दौरान यहां हर दिन मेला लगता है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव
कहां स्थित है यह मंदिर

अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो निजी वाहन या ऑटो से आ सकते हैं। इसके अलावा आप लखनऊ मेट्रो से भी यहां पहुंच सकते हैं। भूतनाथ स्टेशन मंदिर के सबसे निकटतम स्टेशन है। शेखर अस्पताल के पास इंदिरा नगर में यह मंदिर स्थित है। गाजीपुर थाने में यह मंदिर आते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।