बारिश के मौसम में कई लोग पहाड़ों पर घूमना पसंद नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में हादसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। जिसमें पहाड़ों का खिसकना, फिसलन वाली सड़कें और पहाड़ों से पत्थरों का गिरना और सुविधाओं का अभाव होना है।
इसलिए बारिश में लोग किसी जमीनी इलाकों पर ही घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बारिश के मौसम में सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।
यह केरल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। मानसून में यह जगह और भी ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करती है। सुहावने मौसम, ठंडी हवा, सुनहरी रेत और ऊंचे-ऊंचे नारियल के पेड़ों की वजह से यह जगह बारिश में और भी ज्यादा सुंदर लगती है। यहां आप भले ही समुद्र में छलांग नहीं लगा सकते, लेकिन आप बोटिंग और समुद्र के किनारे बैठकर नजारा देख सकते हैं।
इसे भी पढे़े- केरल में 3 दिनों तक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस तरह करें 15 हजार में ट्रिप पूरा
अगर आप मानसून में पहाड़ों पर नहीं जाना चाहते हैं, तो तो राजस्थान भी घूमने जा सकते हैं। इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती है। बारिश में यहां के सुंदर किले, लेक और पिंक सिटी का नजारा और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। अगर आप फोटो के शौकीन है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ मानसून का सुनहरा मौसम देखने का मजा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- यह है राजस्थान के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर, एक बार जरूर जाएं दर्शन करने
यह विडियो भी देखें
बारिश में घूमने के लिए चेन्नई भी भारत की अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह अपने कर्नाटक संगीत, स्वादिष्ट भोजन और शांत समुद्र तट के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां आप मरीना बीच, वल्लुवर कोट्टम, हज़ार रोशनी वाली मस्जिद, और इलियट बीच जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। चेन्नई में घूमने के लिए अच्छी जगह बहुत मिलेंगी।
अगर आप उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप आगरा जा सकते हैं। यह देश की सबसे खास ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यहां ताजमहल जिसे आमतौर पर "प्यार का प्रतीक" कहा जाता है, बारिश के मौसम में यह और भी ज्यादा हसीन लगता है। एक रोमांटिक मौसम में रोमांटिक शहर घूमना वाकई आपके लिए यादगार ट्रिप होगा।
हैदराबाद की सबसे फेमस चीज क्या है, अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है, तो बारिश के मौसम में आप एक बार शहर में घूमने चले जाएं। यहां की सुंदर सड़कें और सुंदर ऐतिहासिक स्थल, इस जगह को और भी ज्यादा खाद बनाते हैं। यहां आप मानसून में अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।