बॉलीवुड स्टार्स को आपने कई बार अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन करते हुए देखा होगा। आए दिन कोई न कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी दरगाह में माथा टेकने पहुंच जाता है। मगर, पहली बार देखने को मिला है कि कोई बॉलीवुड स्टार वाराणसी में भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचा हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड न्यूकमर एक्ट्रेस जानह्वी कपूर की।
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अभी एक फिल्म ही पुरानी हैं। फिल्म धड़क से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब वह अपनी दूसरी फिल्म तकथ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कई आर्टिस्ट हैं। मगर, बिजी होने के बावजूद जानह्वी ने अपनी बर्थडे से पहले समय निकाला और वह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंची। भगवान शिव के आशीर्वाद के अलावा जाह्नवी कपूर ने वाराणसी की फेमस लस्सी का भी मजा उठाया।
जाह्नवी कपूर की काशी विश्वनाथ यात्रा
जाह्नवी कपूर अपनी बर्थ डे से ठीक एक दिन पहले वाराणसी पहुंचीं और वहां पहुंच कर उन्होंने प्रसिद्ध शिव मंदिर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने दोपहर की भोग आरती की और उसके बाद वह सीधे मणिकर्णिका महाश्मशान घाट देखने पहुंची। जानह्वी कपूर यहां पर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ पहुंची हैं। यहां पर जाह्नवी कपूर होटल नदेसर पैलेस में रुकी हैं। जानह्वी ने मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद पिता और बहन के साथ वाराणसी का फेमस अस्सी घाट भी घूमा। गंगा के घाटों पर जाह्नवी कपूर को देख कर लोगों ने उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। जाह्नवी कपूर ने वहां मौजूद लोगों से वाराणसी का इतिहास जाना और वहां के घाटों और लोगों के रहनसहन पर बात की।
गंगा आरीती का बनी हिस्सा
वाराणसी की गंगा आरती पूरे विश्व में फेमस है। जाह्नवी कपूर ने भी इस आरती में हिस्सा लिया और मां गंगा की आरती भी की। इस दौरान उनकी पिता और बहन भी उनके साथ थे। गंगा आरती करने के बाद जाह्नवी कपूरने दुर्गाकुंड के दुर्गा मंदिर और बटूक भैरव मंदिर में पूजा भी की। वाराणसी में अपनी तीन दिन की यात्रा में जाह्नवी कपूर पूरे टाइम सलवार कुर्ते में नजर आईं।
अपनी विश की पूरी
जाह्नवी कपूर पहली बार वाराणसी नहीं आई हैं वह पहले भी धड़क के प्रमोशन के दौरान वाराणसी आई थीं और तब उन्हों ने वाराणसी की फेमस ब्लू लस्सी वाले की लस्सी पी थी। तब से जानह्वी यहां की फ्रूट लस्सी की फैन हो गईं।
जाह्नवी कपूर जब यहां आईं तो उन्होंने सबसे पहले फ्रूट लस्सी पीने की इच्छा जाहिर की और कहा ‘ मेरी विश पूरी हो गई। मैं एक साल से इस लस्सी को पीने का इंतजार कर रही थी।’ उनकी तस्वीरें बयान कर रही हैं कि वह इस लस्सी की कितनी शौकीन हैं।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों